HomeNEWSफतेहगढ़ में नवनिर्मित पुलिस ऑफिसर्स मेस का हुआ उद्घाटन

फतेहगढ़ में नवनिर्मित पुलिस ऑफिसर्स मेस का हुआ उद्घाटन

एडीजी जोन कानपुर अनुपम कुलश्रेष्ठ ने किया उद्घाटन, पुलिस विभाग के वरिष्ठ अधिकारी रहे मौजूद

  • कृष्ण कुमार

फतेहगढ़। अपर पुलिस महानिदेशक, कानपुर जोन, कानपुर अनुपम कुलश्रेष्ठ द्वारा जनपद फतेहगढ़ में नवनिर्मित ‘पुलिस ऑफिसर्स मेस’ का उद्घाटन किया गया।

उद्घाटन कार्यक्रम के दौरान यमुना प्रसाद, पुलिस उपमहानिरीक्षक, कानपुर परिक्षेत्र, कानपुर तथा आरती सिंह, पुलिस अधीक्षक, जनपद फतेहगढ़ सहित पुलिस विभाग के अन्य अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।

नवनिर्मित पुलिस ऑफिसर्स मेस के शुरू होने से पुलिस अधिकारियों एवं कर्मचारियों को बेहतर सुविधाएं उपलब्ध होने की उम्मीद है। इस अवसर पर अधिकारियों ने मेस की व्यवस्थाओं एवं सुविधाओं का निरीक्षण भी किया।

कार्यक्रम के दौरान पुलिस अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने एडीजी जोन का स्वागत किया और नवनिर्मित परिसर को लेकर प्रसन्नता व्यक्त की।

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments