HomeNEWSफतेहपुर में कबीर एकता महासभा की प्रथम वर्षगांठ मनाई गई

फतेहपुर में कबीर एकता महासभा की प्रथम वर्षगांठ मनाई गई

कोरी समाज की एकजुटता पर जोर, संगठन सशक्त बनाने और सामाजिक भागीदारी बढ़ाने का आह्वान

  • निखिल चंद्र गुप्ता

फतेहपुर। कबीर एकता महासभा की स्थापना के एक वर्ष पूर्ण होने पर राम दरबार गेस्ट हाउस में प्रथम वर्षगांठ समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का आयोजन इंजीनियर सिद्धार्थ कोरी (विधानसभा खागा) के नेतृत्व में किया गया, जिसमें फतेहपुर सहित हमीरपुर, कौशांबी, प्रयागराज, कानपुर और बांदा से बड़ी संख्या में समाज के लोगों ने भाग लिया।

समारोह के मुख्य अतिथि अखिल भारतीय युवा कोरी महासभा के राष्ट्रीय अध्यक्ष इंजीनियर खेमचंद कोरी एवं उत्तर प्रदेश के पूर्व मंत्री इंद्रजीत कोरी रहे। कार्यक्रम में सांसद नरेश उत्तम पटेल, समाजवादी पार्टी के जिलाध्यक्ष सुरेंद्र प्रताप सिंह यादव, जिला महासचिव चौधरी मंजर यार, अनुसूचित प्रकोष्ठ के जिलाध्यक्ष सोनू वर्मा तथा समाजवादी बाबा साहब आंबेडकर वाहिनी के जिलाध्यक्ष डॉ. अमित पाल सहित कई जनप्रतिनिधि एवं सामाजिक कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

अपने संबोधन में सांसद नरेश उत्तम पटेल ने कोरी समाज से संगठित रहने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि समाज की एकजुटता सामाजिक और राजनीतिक भागीदारी को मजबूत बनाती है। वहीं समाजवादी पार्टी के जिलाध्यक्ष सुरेंद्र प्रताप सिंह यादव ने संत कबीर के विचारों को सामाजिक समरसता का आधार बताते हुए समाज की एकता की सराहना की।

मुख्य अतिथि इंजीनियर खेमचंद कोरी ने कहा कि समाज की प्रगति और अधिकारों की मजबूती के लिए संगठन का सशक्त होना आवश्यक है। उन्होंने समाज को शिक्षा, जागरूकता और संगठन के माध्यम से आगे बढ़ाने पर बल दिया। कार्यक्रम के आयोजक इंजीनियर सिद्धार्थ कोरी ने सभी अतिथियों एवं समाज के लोगों का आभार व्यक्त करते हुए समाज की एकजुटता बनाए रखने की अपील की।

इस अवसर पर आनंद कोरी, विजय कुमार उर्फ नंद बुद्ध, राम बहादुर, बाबूराम आर्य, शिव प्रसाद कोरी, राजेंद्र कुमार, विमल कुमार, दयाराम कोरी, आनंद प्रकाश, बदलू राम, रमेश चंद्र, कालिका प्रसाद, रामाश्रय, रोशनी कोरी, कमल प्रधान, महावीर, अनुज गौतम, संतोष कोरी, शिव शंकर कोरी, नागेंद्र कोरी, प्रेम कुमार, विपिन कुमार, ओमी कोरी, मूलचंद पाल, राम भवन, जितेंद्र कुमार सहित सैकड़ों लोग उपस्थित रहे।

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments