HomeNEWSफर्जी मार्कशीट/डिग्री गिरोह पर बड़ी कार्रवाई, ₹25,000 का इनामी अभियुक्त गिरफ्तार

फर्जी मार्कशीट/डिग्री गिरोह पर बड़ी कार्रवाई, ₹25,000 का इनामी अभियुक्त गिरफ्तार

जांच में 280 से अधिक प्रमाणपत्र फर्जी पाए गए, एडमिशन काउंसलर की भूमिका में सामने आया अभियुक्त मयंक भारद्वाज

  • ज्योत्ति सिंह

कानपुर नगर। पुलिस द्वारा फर्जी मार्कशीट एवं डिग्री तैयार करने वाले गिरोह के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के क्रम में ₹25,000 के इनामी अभियुक्त मयंक भारद्वाज को गिरफ्तार किया गया है।

पूछताछ के दौरान अभियुक्त ने बताया कि वह एशियन इंटरनेशनल यूनिवर्सिटी में एडमिशन काउंसलर के रूप में कार्यरत था। पूर्व में गिरफ्तार अभियुक्त शैलेंद्र ओझा के माध्यम से उसके जरिए लगभग 105 अभ्यर्थियों के प्रवेश कराए गए थे।

जांच के दौरान प्राप्त लगभग 280 मार्कशीट एवं प्रमाणपत्रों को संबंधित विश्वविद्यालय द्वारा फर्जी घोषित किया गया है। मामले में अन्य पहलुओं की जांच एवं विधिक कार्रवाई प्रचलित है।

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments