HomeNEWSबरेली में कांग्रेस को मिली नई मजबूती, 10 प्रबुद्धजन और समाजसेवी पार्टी...

बरेली में कांग्रेस को मिली नई मजबूती, 10 प्रबुद्धजन और समाजसेवी पार्टी में शामिल

संगठन समीक्षा बैठक में राष्ट्रीय सचिव तौकीर आलम की मौजूदगी में ग्रहण की सदस्यता

  • प्रदीप कुमार

बरेली। भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस की संगठन समीक्षा बैठक के दौरान पार्टी को नई मजबूती मिली। राष्ट्रीय सचिव तौकीर आलम की उपस्थिति तथा जिला अध्यक्ष मिर्जा अशफाक सकलैनी की अध्यक्षता में आयोजित बैठक में शहर के 10 प्रमुख प्रबुद्धजनों एवं समाजसेवियों ने कांग्रेस की नीतियों में आस्था व्यक्त करते हुए पार्टी की सदस्यता ग्रहण की।

पार्टी की सदस्यता ग्रहण करने वालों में राजेश कुमार ग्वाल (एडवोकेट), विकास भारती, के. आर. भारती, नरेश सिंह यादव, मनोज कुमार यादव, शकील अहमद, जितेंद्र पाल सिंह तोमर, राजाराम साहू, शोएब अंसारी और आशुतोष नरेश शामिल रहे।

इस अवसर पर राष्ट्रीय सचिव तौकीर आलम ने नव-शामिल सदस्यों का स्वागत करते हुए कहा कि कांग्रेस लगातार संगठन को मजबूत करने के लिए समाज के विभिन्न वर्गों को जोड़ने का कार्य कर रही है। उन्होंने सभी नए सदस्यों से पार्टी की नीतियों और जनहित के मुद्दों को आमजन तक पहुंचाने का आह्वान किया।

जिला अध्यक्ष मिर्जा अशफाक सकलैनी ने कहा कि नए साथियों के जुड़ने से संगठन को नई ऊर्जा और मजबूती मिलेगी। उन्होंने विश्वास जताया कि सभी सदस्य लोकतांत्रिक मूल्यों, संविधान की रक्षा और जनसेवा के संकल्प के साथ संगठन को और अधिक सशक्त बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएंगे।

बैठक के अंत में पार्टी पदाधिकारियों ने सभी नव-निर्वाचित सदस्यों का स्वागत करते हुए संगठन विस्तार अभियान को और तेज़ी से आगे बढ़ाने का संकल्प लिया।

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments