
महिलाओं को कल्याणकारी योजनाओं की दी जानकारी, गोद भराई व अन्नप्राशन कार्यक्रम के साथ बच्चों को बांटे खिलौने
- राकेश कुमार
बांदा। पोषण माह अभियान एवं सेवा संकल्प अभियान के अंतर्गत सोमवार, 28 सितंबर 2026 को कांशीराम कॉलोनी स्थित आंगनबाड़ी केंद्र पर जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम महिला एवं बाल कल्याण विभाग तथा बाल विकास सेवा एवं पुष्टाहार विभाग के तत्वावधान में आयोजित हुआ।
कार्यक्रम के दौरान प्रोबेशन विभाग से कामिनी सिंह ने महिलाओं को महिला कल्याण विभाग द्वारा संचालित विभिन्न योजनाओं की जानकारी दी। उन्होंने पात्र महिलाओं को योजनाओं का लाभ लेने के लिए आवश्यक जानकारी और प्रक्रिया के बारे में भी बताया।
इस अवसर पर मजहबी को मातृ वंदना योजना के तहत 11 हजार रुपये का प्रमाण पत्र तथा शिवकली को 5 हजार रुपये का प्रमाण पत्र प्रदान किया गया।

कार्यक्रम में गर्भवती महिलाओं के लिए गोद भराई तथा बच्चों के लिए अन्नप्राशन कार्यक्रम भी आयोजित किया गया। साथ ही बच्चों को खिलौने वितरित कर पोषण और बाल विकास के प्रति जागरूक किया गया।
कार्यक्रम में विनीता कौशल, सुनीता गुप्ता, मंडल मंत्री उपाध्यक्ष, मनीष, आंगनबाड़ी कार्यकत्री शशि सोनी, अभिलाषा गुप्ता, शोभा दीक्षित और ममता नामदेव सहित अन्य लोग उपस्थित रहे।
कार्यक्रम के माध्यम से महिलाओं और बच्चों को पोषण, स्वास्थ्य तथा शासन की जनकल्याणकारी योजनाओं से जोड़ने और जागरूकता बढ़ाने पर जोर दिया गया।


