बाढ़ प्रभावित परिवारों की मदद को आगे आए BJP नेता जीत प्रताप सिंह

- सोनम शर्मा
कानपुर नगर। अकबरपुर लोकसभा क्षेत्र के बिठूर इलाके में बाढ़ से प्रभावित गाँव ईश्वरीगंज, हृदयपुर, हेंगूपुर और सुधीनपुरवा में भाजपा नेता जीत प्रताप सिंह ने राहत कार्य करते हुए प्रभावित परिवारों को राशन किट वितरित की।
इस दौरान उन्होंने प्रभावित परिवारों से मुलाकात कर उनकी पीड़ा को करीब से जाना और भरोसा दिलाया कि हर परिस्थिति में वे उनके साथ खड़े रहेंगे। उन्होंने कहा कि जनसेवा ही उनका संकल्प है और ज़रूरतमंदों की मदद करना ही उनका धर्म है।

बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों का निरीक्षण करते हुए उन्होंने ग्रामीणों की समस्याएं सुनीं और यथासंभव त्वरित समाधान का आश्वासन दिया।
राहत वितरण और निरीक्षण कार्यक्रम में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के सह नगर कार्यवाह अमित, नगर सम्पर्क प्रमुख शिवशंकर, वरिष्ठ भाजपा नेता श्रीओम द्विवेदी, शशिराज सिंह, अनुराग, रणवीर सिंह, जयकुमार और सचिन भी उपस्थित रहे।



