HomeNEWSबारावफात के जुलूस मार्ग का निरीक्षण, सुरक्षा-व्यवस्था के पुख्ता इंतज़ाम

बारावफात के जुलूस मार्ग का निरीक्षण, सुरक्षा-व्यवस्था के पुख्ता इंतज़ाम

  • संध्या सिंह

कानपुर नगर। बारावफात के मद्देनज़र पुलिस उपायुक्त पश्चिम ने आज थाना रावतपुर क्षेत्र अंतर्गत जुलूस मार्ग का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए और सुरक्षा व्यवस्था को लेकर विशेष रूप से सतर्क रहने के निर्देश दिए।

पुलिस उपायुक्त ने कहा कि जुलूस मार्ग पर पर्याप्त पुलिस बल की तैनाती और सीसीटीवी निगरानी सुनिश्चित की जाएगी, जिससे किसी भी अप्रिय घटना को रोका जा सके। साथ ही, उन्होंने जुलूस के सुचारू संचालन के लिए साफ-सफाई और यातायात व्यवस्था को दुरुस्त रखने पर भी जोर दिया।

निरीक्षण के दौरान सहायक पुलिस आयुक्त कल्याणपुर भी मौजूद रहे।

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments