सरदार पटेल की विरासत और कुर्मी समाज के स्वाभिमान को लेकर जुटे समाजवादी पार्टी के नेता व कार्यकर्ता
- अजय सिंह
कानपुर नगर। बिल्हौर विधानसभा क्षेत्र के अरौल स्थित शिव शंभू पार्टी लॉन में समाजवादी पार्टी की नेत्री रचना सिंह गौतम के नेतृत्व में सरदार वल्लभ भाई पटेल स्वाभिमान सम्मेलन एवं ‘कुर्मी गौरव-स्वाभिमान महासम्मेलन’ का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में समाज के लोगों ने सहभागिता की।
कार्यक्रम के मुख्य अतिथि समाजवादी पार्टी के महासचिव एवं पूर्व ब्लॉक प्रमुख पवन कटियार ने कहा कि लौह पुरुष सरदार वल्लभ भाई पटेल के पदचिह्नों पर चलते हुए कुर्मी समाज ने हमेशा देश के निर्माण, कृषि और श्रम के क्षेत्र में अग्रणी भूमिका निभाई है। उन्होंने कहा कि वर्तमान समय में अपनी विरासत और स्वाभिमान की रक्षा के लिए कुर्मी समाज को संगठित होकर सामाजिक न्याय की लड़ाई को आगे बढ़ाना होगा।
पूर्व विधानसभा प्रत्याशी रचना सिंह गौतम ने कहा कि कुर्मी समाज केवल संख्या नहीं, बल्कि संघर्ष, श्रम, सम्मान और स्वाभिमान की पहचान है। उन्होंने कहा कि सरदार पटेल की विरासत और समाज के संघर्षों पर सभी को गर्व है। समाज द्वारा दिए गए विश्वास और समर्थन के बल पर क्षेत्र के हक एवं अधिकार की लड़ाई को मुकाम तक पहुंचाने का प्रयास किया जाएगा।

महासम्मेलन में वक्ताओं ने समाज की एकजुटता, सामाजिक सम्मान और अधिकारों को लेकर विचार रखे। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में समाजवादी पार्टी के पदाधिकारी, कार्यकर्ता एवं क्षेत्रीय लोग मौजूद रहे।
इस अवसर पर आशीष कटियार, विनय यादव, ऋषभ यादव, दिलीप कटियार, नन्हे गौतम, दिव्यांशु कटियार, मोतीलाल कुशवाहा, राम सनेही कुशवाहा, मौलिम, प्रदीप राजपूत, वीर सिंह राजपूत, डॉ. नरेंद्र सिंह, ज्ञानेंद्र यादव, ठाकुर प्रसाद, ज्ञान सिंह फौजी राजपूत, महेंद्र ठाकुर, धीरू ठाकुर, देवू ठाकुर, कुलदीप पाल, राहुल यादव, बाबू पटेल, अंशुमान सिंह, मनीष कटियार, साहिर हुसैन जाफरी, अफसर अली, आदर्श कटियार, अंकित कटियार, राम प्रकाश कटियार, धर्मवीर सिंह बंटी, ब्रजेश दिवाकर, प्रमोद गौतम, संतोष पाण्डेय, शम्भू चौरसिया, संदीप पाण्डेय, सुशील पाल, कंचन पाल, वैभव, कन्हैया, शशिकांत पाल, विवेक कटियार, लालजी कटियार, आरपी पाठक, महेश कटियार, कैलाश प्रजापति, कपूर कटियार, अनुरुद्ध बौद्ध भंते, चुन्नी लाल गौतम, राम शरण गौतम, रामकुमार गौतम, राजू पाल, डॉ. उपदेश सिंह, सीटू कटियार, अमन पाठक, उमेश यादव, देवी सिंह, जीतू, रजनीश यादव, अजनीश, आलोक यादव, सुनील, श्याम लाल, राम गौतम, देवेंद्र कटियार, गुड्डू कटियार, पुनीत कटियार, योगेंद्र कटियार, आनंद कटियार, विजय कटियार, शैलेन्द्र कटियार, प्रवीण चंद्र कटियार, विवेक कटियार, शब्दस्वरुप श्रीवास्तव, विपिन कटियार, अशोक कटियार, कल्लू नेता, सुभाष कटियार, वीरेंद्र कटियार, नीरेन्द्र कटियार, राम प्रसाद कुशवाहा, होरीलाल, ज्ञान चंद्र, बबलू खान, अब्दुल्ला, अनिल कुशवाहा, विमल, संतोष कश्यप, नीरज, देव सरन, जीतेन्द्र राजपूत, वीरेंद्र वर्मा, रमेश गौतम, जगदीश, रमन सहित बड़ी संख्या में लोग उपस्थित रहे।


