चांदी का मुकुट पहनाकर किया स्वागत, केक काटकर दी जन्मदिन की बधाई
- अखिलेश कुमार अग्रहरि
लखनऊ। समाजवादी महिला सभा की राष्ट्रीय अध्यक्ष सीमा राजभर के जन्मदिन के अवसर पर समाजवादी महिला सभा की राष्ट्रीय महासचिव रिंकी सिंह एवं बीकेटी विधानसभा क्षेत्र के चेयरमैन गणेश रावत द्वारा कार्यालय में कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस दौरान सपा नेताओं एवं कार्यकर्ताओं ने हर्षोल्लास के साथ जन्मदिन मनाया।
कार्यक्रम में सपा नेता सदर विधानसभा सीतापुर आलोक रस्तोगी एवं महिला सभा की राष्ट्रीय महासचिव रिंकी सिंह ने सीमा राजभर को चांदी का मुकुट पहनाकर उनका स्वागत किया। इसके बाद केक काटकर उन्हें जन्मदिन की बधाई एवं शुभकामनाएं दी गईं।

वहीं बीकेटी विधानसभा क्षेत्र के नेता यशवीर लोधी के कार्यालय पर भी केक काटकर सीमा राजभर का जन्मदिन मनाया गया। कार्यक्रम में समाजवादी पार्टी के वरिष्ठ नेता, पदाधिकारी, जनप्रतिनिधि एवं कार्यकर्ता बड़ी संख्या में मौजूद रहे।
महिलाओं के आर्थिक सशक्तिकरण को प्राथमिकता
इस अवसर पर सीमा राजभर ने कहा कि समाजवादी पार्टी की सरकार बनने पर महिलाओं के आर्थिक सशक्तिकरण और सम्मान को प्राथमिकता दी जाएगी। उन्होंने कहा कि समाजवादी सरकार बनने पर महिलाओं को 40 हजार रुपये की आर्थिक सहायता उपलब्ध कराने की दिशा में कार्य किया जाएगा, जिससे महिलाएं आत्मनिर्भर बन सकें और परिवार की आर्थिक स्थिति को मजबूत करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभा सकें।

उन्होंने कहा कि समाजवादी पार्टी महिलाओं के सम्मान, सुरक्षा, शिक्षा और आत्मनिर्भरता के लिए सदैव प्रतिबद्ध रही है। आने वाले समय में महिलाओं के हित में और अधिक प्रभावी कदम उठाए जाएंगे।
इस अवसर पर जरूरतमंद लोगों के बीच केक एवं फलों का वितरण कर खुशियां साझा की गईं।
कार्यक्रम में विजय यादव, विदेशपाल यादव, यशवीर लोधी, गुड्डू लोधी, शिवकुमार रावत गांधी, देवीबक्श सिंह, आदर्श सिंह, भानू सिंह, विनीत यादव, आशाराम रावत, राजेश गौतम, रोहित, अनिल डी.जे., एम.पी. यादव, रोहित कन्नौजिया, दिलीप सिंह चौहान, राजकुमार रावत, आशू लोधी, एडवोकेट अब्दुल अजीम, आकर्ष तिवारी, अरविंद राजपूत, अमन अवस्थी, पिंटू राजपूत, शिवा यादव, प्रदीप अवस्थी एवं वेदांश वर्मा सहित बड़ी संख्या में सपा नेता एवं कार्यकर्ता मौजूद रहे।
महिला सभा की ओर से प्रेमलता यादव, रूबी खान, सुनीता मित्रा, ममता यादव, शांति यादव, सादिया खान, सरिता वर्मा, सीमा यादव, फूलमती सभासद एवं रिंकी सिंह सहित अनेक महिलाओं ने सीमा राजभर को जन्मदिन की बधाई एवं शुभकामनाएं दीं।


