HomeNEWSबुढ़वा मंगल को लेकर पनकी मंदिर में सुरक्षा और यातायात व्यवस्था की...

बुढ़वा मंगल को लेकर पनकी मंदिर में सुरक्षा और यातायात व्यवस्था की समीक्षा

4 से 5 लाख से अधिक श्रद्धालुओं के पहुंचने की संभावना, भीड़ नियंत्रण और सुरक्षित आवागमन को लेकर दिए निर्देश

  • राकेश कुमार

कानपुर नगर। बुढ़वा मंगल पर्व के मद्देनजर पुलिस उपायुक्त पश्चिम एस.एम. कासिम आबिदी ने 16 सितंबर 2026 को पनकी मंदिर पहुंचकर सुरक्षा एवं यातायात व्यवस्था की तैयारियों की समीक्षा की। इस दौरान उन्होंने मंदिर के महंत, मंदिर समिति के पदाधिकारियों और स्थानीय लोगों के साथ बैठक कर व्यवस्थाओं पर चर्चा की।

बैठक में बुढ़वा मंगल पर्व के दौरान उमड़ने वाली श्रद्धालुओं की भारी भीड़ को देखते हुए सुरक्षा व्यवस्था, भीड़ नियंत्रण और यातायात प्रबंधन को लेकर विस्तृत चर्चा की गई। इसके साथ ही किसी भी आपातकालीन स्थिति से निपटने के लिए की जा रही तैयारियों की भी समीक्षा की गई।

पुलिस के अनुसार, पर्व के अवसर पर पनकी मंदिर में करीब 4 से 5 लाख से अधिक श्रद्धालुओं के पहुंचने की संभावना है। इसे देखते हुए सुरक्षा और यातायात व्यवस्था को और अधिक सुदृढ़ करने पर जोर दिया गया।

पुलिस उपायुक्त पश्चिम ने संबंधित अधिकारियों को श्रद्धालुओं की सुगम और सुरक्षित आवाजाही सुनिश्चित करने के लिए आवश्यक व्यवस्थाएं समय से पूरा करने के निर्देश दिए। साथ ही भीड़ को व्यवस्थित रखने और यातायात व्यवस्था को सुचारु बनाए रखने के लिए प्रभावी कार्ययोजना के तहत कार्रवाई करने को कहा गया।

बैठक के दौरान मंदिर समिति और स्थानीय लोगों से भी व्यवस्थाओं को लेकर सुझाव लिए गए। पर्व के दौरान श्रद्धालुओं की सुरक्षा, सुगम दर्शन और बेहतर यातायात प्रबंधन सुनिश्चित करने के लिए पुलिस एवं प्रशासन की तैयारियों को प्रभावी बनाने पर जोर दिया गया।

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments