नवीन मार्केट भाजपा कार्यालय में लगी प्रदर्शनी बनी आकर्षण का केंद्र


प्रधानमंत्री की जीवन यात्रा से प्रत्येक कार्यकर्ता को प्रेरणा लेकर राष्ट्रहित में कार्य करना चाहिए। यह प्रदर्शनी युवाओं को नई दिशा प्रदान करेगी।
- अंकित बाजपेई
कानपुर नगर। भाजपा कार्यालय नवीन मार्केट में आज देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के व्यक्तित्व और कृतित्व पर आधारित भव्य प्रदर्शनी का आयोजन किया गया। प्रदर्शनी का उद्घाटन भाजपा क्षेत्रीय अध्यक्ष प्रकाश पाल, सांसद रमेश अवस्थी, भाजपा जिलाध्यक्ष अनिल दीक्षित, विधायक नीलिमा कटियार और विधायक अरुण पाठक ने संयुक्त रूप से किया।
प्रदर्शनी में मोदी जी के बाल्यकाल से लेकर संघ प्रचारक बनने तक का सफर, भाजपा संगठन में उनकी सक्रिय भूमिका, गुजरात के मुख्यमंत्री कार्यकाल और प्रधानमंत्री बनने तक की पूरी यात्रा को चित्रों और वर्णनों के माध्यम से प्रस्तुत किया गया। देर शाम तक लगातार कार्यकर्ता और नागरिक प्रदर्शनी देखने पहुंचे और प्रेरणादायी जीवन यात्रा को देखकर अभिभूत हुए।
प्रदर्शनी का विशेष आकर्षण मोदी जी की एक अनोखी आकृति रही। इसे कार्यालय मंत्री रोहित साहू, सुनीता गौड़, अभिषेक दीक्षित, विधि राजपाल और अभिराज चंदेल ने चावल के चूड़े, मांड की लेई, काला तिल और कमल गट्टे से बड़ी ही बारीकी और निष्ठा से तैयार किया था। यह आकृति देखकर सभी आगंतुकों ने प्रशंसा व्यक्त की।

इस अवसर पर क्षेत्रीय अध्यक्ष प्रकाश पाल ने कहा कि “प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का जीवन संघर्ष और समर्पण का प्रतीक है। उनकी जीवन यात्रा से प्रत्येक कार्यकर्ता को प्रेरणा लेकर राष्ट्रहित में कार्य करना चाहिए। यह प्रदर्शनी युवाओं को नई दिशा प्रदान करेगी।”
सांसद रमेश अवस्थी ने प्रदर्शनी की सराहना करते हुए कहा कि “मोदी जी का व्यक्तित्व अदम्य साहस, दूरदृष्टि और अथक परिश्रम का प्रतीक है। विशेषकर चावल के चूड़े और तिल से बनाई गई मोदी जी की आकृति ने सबका मन मोह लिया। यह हमारे कार्यकर्ताओं की सृजनात्मकता और निष्ठा का अद्भुत उदाहरण है।”
कार्यक्रम में निवर्तमान जिला अध्यक्ष दीपू पांडे, क्षेत्रीय मीडिया प्रभारी अनूप अवस्थी, जिला मीडिया प्रभारी अनुराग शर्मा, अवधेश सोनकर, संतोष शुक्ला, जितेंद्र विश्वकर्मा, अभिनव दीक्षित, श्री कृष्ण दीक्षित बड़े जी, आकाश शुक्ला, जन्मेजय सिंह, प्रमोद विश्वकर्मा, विनय पटेल, अभिमन्यु सक्सेना, आनंद मिश्रा, अनुपम मिश्रा, दीपक सिंह, सतेंद्र पांडेय, पूनम कपूर, सरोज सिंह, गौरव पांडे, अनूप चौधरीवात्स्य, प्रशांत पाल, प्रशांत त्रिपाठी, राधा सैनी, रामकुमार सिंह, मनोज अग्रवाल, यश जसवाल, यश वर्मा, चंद्रमणि चौबे, अनिरुद्ध सेंगर समेत बड़ी संख्या में भाजपा पदाधिकारी, कार्यकर्ता और नागरिक मौजूद रहे।



