HomeNEWSभाई की सास को कपड़े खरीदने के बहाने बुलाकर दुष्कर्म, आरोपी गिरफ्तार

भाई की सास को कपड़े खरीदने के बहाने बुलाकर दुष्कर्म, आरोपी गिरफ्तार

कल्याणपुर पुलिस की कार्रवाई, फरार चल रहे अभियुक्त को गिरफ्तार कर भेजा गया जेल

  • हरिओम गुप्ता

कानपुर नगर। कल्याणपुर थाना क्षेत्र में रिश्तों को शर्मसार करने वाली एक घटना सामने आई है, जहां एक युवक ने अपने भाई की सास को कपड़े खरीदने के बहाने बुलाकर उनके साथ दुष्कर्म किया। पीड़िता की शिकायत पर पुलिस ने मामला दर्ज कर आरोपी की तलाश शुरू की थी।

सहायक पुलिस आयुक्त कल्याणपुर दिलीप कुमार सिंह ने बताया कि थाना कल्याणपुर में पीड़िता की तहरीर के आधार पर आरोपी के विरुद्ध सुसंगत धाराओं में मुकदमा दर्ज किया गया था। घटना के बाद से आरोपी फरार चल रहा था, जिसकी गिरफ्तारी के लिए पुलिस लगातार प्रयास कर रही थी।

पुलिस टीम ने प्रभावी कार्रवाई करते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ और आवश्यक कानूनी प्रक्रिया पूरी करने के बाद अभियुक्त को न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत किया गया, जहां से उसे न्यायिक अभिरक्षा में जेल भेज दिया गया।

एसीपी कल्याणपुर ने बताया कि मामले में अग्रिम विधिक कार्रवाई जारी है। पुलिस का कहना है कि महिलाओं से संबंधित अपराधों में दोषियों के विरुद्ध सख्त कार्रवाई की जाएगी और किसी भी आरोपी को बख्शा नहीं जाएगा।

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments