HomeNEWSभारतीय बाल रोग अकादमी ने बच्चों में एक्यूट कफ पर आयोजित की...

भारतीय बाल रोग अकादमी ने बच्चों में एक्यूट कफ पर आयोजित की कार्यशाला

विशेषज्ञों ने बच्चों में अचानक होने वाली खांसी के कारणों और उपचार संबंधी पहलुओं पर दी जानकारी

  • हरिओम गुप्ता

कानपुर नगर। भारतीय बाल रोग अकादमी की ओर से बच्चों में एक्यूट कफ यानी अचानक होने वाली खांसी के विषय पर विशेष कार्यशाला का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का संचालन अकादमी के सचिव डॉ. शैलेन्द्र गौतम ने किया। कार्यशाला में दिल्ली से आए विशेषज्ञ चिकित्सक डॉ. शालिनी त्यागी और डॉ. राजतिलक ने व्याख्यान देकर बच्चों में होने वाली खांसी से जुड़े महत्वपूर्ण पहलुओं पर प्रकाश डाला।

कार्यक्रम में डॉ. राजतिलक ने बताया कि बच्चों में एक्यूट कफ एक सामान्य समस्या है, जो अधिकांश मामलों में वायरल संक्रमण के कारण होती है। उन्होंने बताया कि एक्यूट कफ सामान्यतः तीन से चार सप्ताह से कम समय तक रहने वाली खांसी को कहा जाता है। उन्होंने इस समस्या को समझने, इसके संभावित कारणों की पहचान करने और उचित चिकित्सकीय देखभाल के महत्व पर जानकारी दी।

डॉ. शालिनी त्यागी ने बच्चों में एक्यूट कफ के विभिन्न पहलुओं पर विस्तार से चर्चा की। उन्होंने इस विषय से संबंधित चिकित्सकीय जानकारी साझा करते हुए बच्चों में खांसी की समस्या के प्रति जागरूकता और सही उपचार पद्धति के महत्व को रेखांकित किया।

कार्यशाला में पूर्व डीजीएमआई डॉ. वी.एन. त्रिपाठी, डॉ. के.के. डोकानियां, डॉ. शीला चित्रांशी, डॉ. शाइनी सेठी और डॉ. आर.पी. मवाल सहित अन्य चिकित्सक उपस्थित रहे। कार्यक्रम का उद्देश्य बच्चों में एक्यूट कफ से संबंधित चिकित्सकीय जानकारी साझा करना और इस विषय पर विशेषज्ञों के अनुभवों से अवगत कराना रहा।

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments