HomeBundelkhandभीषण गर्मी में राहत की पहल, बुंदेलखंड कॉलेज के रोवर-रेंजर ने शुरू...

भीषण गर्मी में राहत की पहल, बुंदेलखंड कॉलेज के रोवर-रेंजर ने शुरू किया निशुल्क प्याऊ

राहगीरों को शीतल जल उपलब्ध कराने के लिए छात्रों की सराहनीय पहल

  • पूजा परिहार

झांसी। पड़ रही भीषण गर्मी और लू के बीच राहगीरों को राहत पहुंचाने के उद्देश्य से 20 अप्रैल 2026 को बुंदेलखंड कॉलेज के रोवर क्रू और रेंजर टीम ने एक सराहनीय पहल की। कॉलेज के मुख्य द्वार के बाहर निशुल्क प्याऊ की शुरुआत की गई, जहां से गुजरने वाले लोगों को ठंडा पेयजल उपलब्ध कराया जा रहा है।

इस जनसेवा कार्यक्रम का उद्घाटन कॉलेज के प्राचार्य प्रो. एस.के. राय ने किया। कार्यक्रम का संचालन रोवर प्रभारी प्रो. एल.सी. साहू और रेंजर प्रभारी डॉ. वंदना कुशवाहा के मार्गदर्शन में किया गया।

इस अवसर पर प्राचार्य प्रो. राय ने छात्रों के सेवा भाव की सराहना करते हुए कहा कि तपती गर्मी में प्यासे को पानी पिलाना सबसे बड़ा पुण्य कार्य है। उन्होंने कहा कि इस तरह के प्रयासों से विद्यार्थियों में सामाजिक जिम्मेदारी और सेवा की भावना मजबूत होती है।

कार्यक्रम में डॉ. अजीत गुप्ता, डॉ. राजेंद्र प्रसाद सहित महाविद्यालय के शिक्षक, कर्मचारी और बड़ी संख्या में छात्र-छात्राएं मौजूद रहे। सभी ने मिलकर इस पहल को सफल बनाने में सक्रिय योगदान दिया।

यह पहल न केवल राहगीरों के लिए राहत का माध्यम बनी है, बल्कि समाज सेवा की दिशा में युवाओं की जागरूकता और जिम्मेदारी का भी उदाहरण प्रस्तुत करती है।

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments