HomeNEWSमदर्स डे पर मातृत्व सम्मान एवं स्वास्थ्य जागरूकता कार्यक्रम आयोजित

मदर्स डे पर मातृत्व सम्मान एवं स्वास्थ्य जागरूकता कार्यक्रम आयोजित

संदेश सेवा संस्थान एवं मा भगवती मेमोरियल चैरिटेबल सोसायटी के संयुक्त तत्वावधान में महिलाओं को किया गया सम्मानित

  • सौम्या पाण्डेय

कानपुर नगर। मदर्स डे के पावन अवसर पर संदेश सेवा संस्थान एवं मा भगवती मेमोरियल चैरिटेबल सोसायटी के संयुक्त तत्वावधान में आर्यन हॉस्पिटल द्वारा विशेष मातृत्व सम्मान एवं स्वास्थ्य जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य मातृत्व के महत्व को सम्मान देना तथा महिलाओं को स्वास्थ्य के प्रति जागरूक करना रहा।

कार्यक्रम में समाज की विभिन्न माताओं एवं महिलाओं को सम्मानित किया गया। इस दौरान स्वास्थ्य विशेषज्ञों ने महिलाओं के स्वास्थ्य, पोषण एवं मानसिक स्वास्थ्य से जुड़ी महत्वपूर्ण जानकारियां साझा कीं। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में महिलाओं ने सहभागिता की और स्वास्थ्य संबंधी विषयों पर जानकारी प्राप्त की।

कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि विधायक नीलिमा कटियार द्वारा दीप प्रज्वलन कर किया गया। उन्होंने कहा कि माँ समाज की आधारशिला होती है और उनका सम्मान करना प्रत्येक व्यक्ति का कर्तव्य है। उन्होंने इस प्रकार के आयोजनों को समाज के लिए प्रेरणादायक बताया।

कार्यक्रम में नेहा कटियार, शुभम वर्मा, नमिता कटियार, अनुराधा सिंह, नीलिमा सेंगर, अल्का श्रीवास्तव, रश्मि शर्मा, नीना जी एवं माधुरी जी सहित सामाजिक कार्यकर्ता, चिकित्सक एवं गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।

कार्यक्रम के अंत में आयोजकों ने सभी अतिथियों एवं प्रतिभागियों का आभार व्यक्त करते हुए महिलाओं के स्वास्थ्य एवं सम्मान के प्रति निरंतर जागरूकता अभियान चलाने का संकल्प लिया।

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments