महाराणा प्रताप पार्क में रालोद कार्यकर्ताओं की बैठक व सम्मान समारोह, मंत्री राकेश सचान ने की सहभागिता

- विवेक कुमार
कानपुर देहात। नगर स्थित ‘महाराणा प्रताप पार्क’ में राष्ट्रीय लोकदल (कानपुर देहात) जिला कमेटी के तत्वावधान में पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं की बैठक, स्नेह महोत्सव एवं सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में उत्तर प्रदेश सरकार के कैबिनेट मंत्री राकेश सचान ने सहभागिता कर कार्यकर्ताओं से संवाद किया।

इस दौरान मंत्री राकेश सचान ने संगठनात्मक विषयों पर विस्तृत और सकारात्मक चर्चा की। उन्होंने कार्यकर्ताओं से आत्मीय संवाद स्थापित करते हुए उनके योगदान की सराहना की और संगठन को मजबूत बनाने के लिए प्रेरित किया।

कार्यक्रम में राष्ट्रीय लोकदल (कानपुर देहात) के जिलाध्यक्ष राजकुमार तिवारी सहित कई पदाधिकारी और कार्यकर्ता मौजूद रहे। सभी ने संगठन को और सशक्त बनाने तथा जनहित के मुद्दों पर सक्रिय रहने का संकल्प लिया।
समारोह के दौरान समर्पित कार्यकर्ताओं को सम्मानित भी किया गया, जिससे उनका उत्साहवर्धन हुआ।



