HomeNEWSमहोबा आगमन पर जोन प्रयागराज के अपर पुलिस महानिदेशक का हुआ भव्य...

महोबा आगमन पर जोन प्रयागराज के अपर पुलिस महानिदेशक का हुआ भव्य स्वागत

पुलिस लाइन गेस्ट हाउस में पुलिस अधीक्षक शशांक सिंह ने पुष्पगुच्छ भेंट कर किया अभिनंदन, कानून-व्यवस्था संबंधी विषयों पर हुई चर्चा

  • प्रतीक कुमार

महोबा। जोन प्रयागराज के अपर पुलिस महानिदेशक (एडीजी) ज्योति नारायण के जनपद महोबा आगमन पर पुलिस लाइन स्थित गेस्ट हाउस में उनका गरिमापूर्ण स्वागत एवं अभिनंदन किया गया। इस अवसर पर पुलिस अधीक्षक महोबा शशांक सिंह ने पुष्पगुच्छ भेंट कर उनका स्वागत किया।

पुलिस अधीक्षक शशांक सिंह ने एडीजी ज्योति नारायण का अभिवादन करते हुए जनपद में आगमन पर हार्दिक स्वागत किया। इस दौरान उन्होंने जनपद की कानून-व्यवस्था, सुरक्षा प्रबंधन तथा पुलिसिंग से संबंधित विभिन्न महत्वपूर्ण विषयों की संक्षिप्त जानकारी भी प्रस्तुत की।

भेंटवार्ता के दौरान जनपद में अपराध नियंत्रण, पुलिस की कार्यप्रणाली तथा आमजन को बेहतर पुलिस सेवाएं उपलब्ध कराने से जुड़े विषयों पर चर्चा हुई। साथ ही पुलिस विभाग की ओर से संचालित विभिन्न अभियानों एवं व्यवस्थाओं की जानकारी भी साझा की गई।

इस अवसर पर पुलिस विभाग के अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे। कार्यक्रम सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न हुआ।

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments