HomeNEWSमहोबा: पासिंग आउट परेड की फाइनल रिहर्सल का एसपी ने किया निरीक्षण

महोबा: पासिंग आउट परेड की फाइनल रिहर्सल का एसपी ने किया निरीक्षण

26 अप्रैल को प्रस्तावित पीओपी से पहले तैयारियों का लिया सूक्ष्म जायजा, परेड को और अधिक अनुशासित व गरिमामय बनाने के निर्देश

अमित कुमार

महोबा। 26 अप्रैल 2026 को प्रस्तावित रिक्रूट आरक्षियों की पासिंग आउट परेड (POP) के दृष्टिगत पुलिस अधीक्षक शशांक सिंह द्वारा पुलिस लाइन परेड ग्राउंड में आयोजित ग्रैंड/फाइनल रिहर्सल का निरीक्षण किया गया।

निरीक्षण के दौरान परेड की ड्रिल, टुकड़ियों की चाल, कमांड एवं समन्वय, अनुशासन व्यवस्था तथा संपूर्ण परेड संचालन का बारीकी से अवलोकन किया गया। साथ ही सुरक्षा व्यवस्था एवं अन्य आवश्यक प्रबंधों की भी समीक्षा की गई।

निरीक्षण के उपरांत एसपी शशांक सिंह ने प्रशिक्षण स्टाफ, अधिकारियों एवं कर्मचारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। उन्होंने परेड को और अधिक सुदृढ़, अनुशासित एवं गरिमामय ढंग से संपन्न कराने पर जोर देते हुए मुख्य समारोह में उत्कृष्ट प्रदर्शन सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments