HomeNEWSमाँ गंगा की दिव्य महाआरती श्रद्धा और भक्ति के साथ संपन्न

माँ गंगा की दिव्य महाआरती श्रद्धा और भक्ति के साथ संपन्न

सावन माह में श्रद्धालुओं ने लिया माँ गंगा और भगवान भोलेनाथ का आशीर्वाद

  • आशा चौधरी

गाजियाबाद (मुरादनगर)। 30 जुलाई से 12 अगस्त तक आयोजित माँ गंगा की दिव्य महाआरती के क्रम में मंगलवार का आयोजन श्रद्धा, भक्ति और आध्यात्मिक उल्लास के साथ संपन्न हुआ। गंग नहर तट पर आयोजित महाआरती में बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने भाग लेकर माँ गंगा एवं भगवान भोलेनाथ का पूजन-अर्चन किया।

आज की महाआरती में मुख्य अतिथि के रूप में प्रदेश सह-संयोजक बुद्धगोपाल, प्रदेश सह-संयोजक रवि कटारिया तथा जिला सह प्रभारी नितिन गोयल विशेष रूप से उपस्थित रहे। उनके सान्निध्य में वैदिक मंत्रोच्चार और दीपों की अलौकिक छटा के बीच माँ गंगा की महाआरती संपन्न हुई, जिससे पूरा वातावरण भक्तिमय हो उठा।

इस अवसर पर वक्ताओं ने कहा कि सावन का पावन माह भगवान शिव की आराधना और माँ गंगा के प्रति श्रद्धा व्यक्त करने का विशेष अवसर है। माँ गंगा की महाआरती केवल धार्मिक आस्था का प्रतीक ही नहीं, बल्कि समाज में स्वच्छता, पर्यावरण संरक्षण और सांस्कृतिक चेतना का संदेश भी देती है। उन्होंने श्रद्धालुओं से माँ गंगा की स्वच्छता बनाए रखने और जनजागरूकता अभियान से जुड़ने का आह्वान किया।

कार्यक्रम में नमामि गंगे टीम की विधानसभा संयोजक सोनिया, सह-संयोजक हरिमोहन, राज फोगाट, आरती संयोजक अरुण पंडित, आरती सह-संयोजक राहुल शर्मा, हरिश, स्वच्छता संयोजक पंडित गोपाल गौतम, सह-संयोजक रीटा, मीडिया प्रभारी हीना, सह-संयोजक ममता, अनन्या शर्मा, परवीन सहित बड़ी संख्या में श्रद्धालु उपस्थित रहे।

आयोजकों ने श्रद्धालुओं से अपील की कि वे 12 अगस्त तक प्रतिदिन आयोजित होने वाली माँ गंगा की दिव्य महाआरती में अधिक से अधिक संख्या में शामिल होकर माँ गंगा एवं भगवान भोलेनाथ का आशीर्वाद प्राप्त करें तथा इस जन-जागरूकता एवं सांस्कृतिक अभियान का हिस्सा बनें।

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments