HomeNEWSमाँ चंद्रिका देवी धाम में विधानसभाध्यक्ष सतीश महाना ने किए दर्शन, भव्य...

माँ चंद्रिका देवी धाम में विधानसभाध्यक्ष सतीश महाना ने किए दर्शन, भव्य गंगा आरती में हुए शामिल

बारा सगवर में ऐतिहासिक स्थल पर गंगा पूजन-अर्चन, लोक-कल्याण की कामना

  • गौरव मिश्रा

उन्नाव। जनपद उन्नाव के बारा सगवर स्थित ऐतिहासिक एवं श्रद्धा के केंद्र माँ चंद्रिका देवी धाम में दर्शन का परम सौभाग्य उत्तर प्रदेश विधानसभा अध्यक्ष सतीश महाना को प्राप्त हुआ।

इस अवसर पर वे अनुराग त्रिवेदी जी द्वारा आयोजित भव्य गंगा आरती में सम्मिलित हुए, जहाँ उन्होंने पतित पावनी माँ गंगा का विधिवत पूजन-अर्चन एवं वंदन कर प्रदेश एवं जनकल्याण की कामना की।

गंगा तट पर आयोजित इस भव्य आरती में धार्मिक वातावरण और भक्तिमय माहौल देखने को मिला। उपस्थित श्रद्धालुओं ने इस अवसर को अत्यंत पावन एवं प्रेरणादायक बताया।

कार्यक्रम में भव्य स्वागत के लिए आयोजकों एवं उपस्थित सभी श्रद्धालुओं का हृदय से धन्यवाद व्यक्त किया गया।

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments