HomeNEWSविश्व क्षय रोग दिवस पर टीबी मुक्त ग्राम पंचायतों के प्रधान सम्मानित

विश्व क्षय रोग दिवस पर टीबी मुक्त ग्राम पंचायतों के प्रधान सम्मानित

सत्य प्रकाश ने गोल्ड, सिल्वर और ब्रॉन्ज श्रेणी में किया सम्मान, टीबी उन्मूलन का लिया संकल्प

  • नरेश राठौर

ललितपुर। विश्व क्षय रोग दिवस के अवसर पर ललितपुर में टीबी मुक्त ग्राम पंचायतों के प्रधानों को सम्मानित किया गया। इस अवसर पर सत्य प्रकाश ने उत्कृष्ट कार्य करने वाले प्रधानों को गोल्ड, सिल्वर एवं ब्रॉन्ज श्रेणी में गांधी जी की प्रतिमा और प्रमाण पत्र प्रदान किए।

कार्यक्रम के दौरान उन्होंने क्षय रोग (टीबी) को जड़ से समाप्त करने के लिए सभी को संकल्प दिलाया और जनजागरूकता बढ़ाने पर जोर दिया।

उन्होंने कहा कि सामूहिक प्रयासों से ही टीबी मुक्त समाज का लक्ष्य हासिल किया जा सकता है। कार्यक्रम में स्वास्थ्य विभाग के अधिकारी, जनप्रतिनिधि एवं अन्य गणमान्यजन भी उपस्थित रहे।

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments