HomeNEWSमिशन शक्ति फेज 5: एंटी रोमियो टीम ने काशीराम कॉलोनी में महिलाओं...

मिशन शक्ति फेज 5: एंटी रोमियो टीम ने काशीराम कॉलोनी में महिलाओं को सुरक्षा व सरकारी योजनाओं की दी जानकारी

  • अजय सिंह

कानपुर नगर। आज 8 दिसंबर 2025 को मिशन शक्ति फेज 5 के तहत एंटीरोमियो टीम, थाना शिवराजपुर, कानपुर नगर द्वारा काशीराम कॉलोनी में जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। टीम ने महिलाओं को नारी सुरक्षा, नारी स्वावलंबन, तथा आवश्यक हेल्पलाइन नंबरों—1090, 1076, 1098, 112, 181—की जानकारी प्रदान की।

कार्यक्रम के दौरान महिलाओं को UPCOP ऐप पर उपलब्ध जन-सुविधाओं, विभिन्न सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म (व्हाट्सएप, ट्विटर, फेसबुक, इंस्टाग्राम आदि) के सुरक्षित उपयोग, तथा महिला सशक्तिकरण अभियान से भी अवगत कराया गया।

साथ ही राज्य सरकार की प्रमुख महिला कल्याणकारी योजनाओं के बारे में भी विस्तृत जानकारी दी गई, जिनमें शामिल हैं—

  • सामूहिक विवाह योजना
  • प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना
  • निराश्रित महिला पेंशन योजना
  • कार्यस्थल पर यौन उत्पीड़न से संरक्षण अधिनियम
  • घरेलू हिंसा से संरक्षण अधिनियम

टीम ने महिलाओं और बालिकाओं की सुरक्षा को सर्वोच्च प्राथमिकता बताते हुए उनकी समस्याओं के त्वरित निस्तारण का आश्वासन भी दिया।

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments