HomeNEWSमिशन शक्ति फेज 5: एंटी रोमियो टीम ने इंदिरा नगर क्षेत्र में...

मिशन शक्ति फेज 5: एंटी रोमियो टीम ने इंदिरा नगर क्षेत्र में दी नारी सुरक्षा व साइबर जागरूकता की जानकारी

  • दिव्या पाण्डेय

कानपुर नगर। थाना कल्याणपुर, कमिश्नरेट कानपुर नगर की एंटी रोमियो टीम द्वारा आज इंदिरा नगर क्षेत्र में मिशन शक्ति फेज 5 के तहत जागरूकता अभियान चलाया गया। अभियान के दौरान बालक-बालिकाओं को नारी सुरक्षा, नारी स्वावलंबन और सरकारी हेल्पलाइन नंबरों के बारे में जानकारी दी गई।

टीम ने प्रमुख हेल्पलाइन नंबर साझा किए:
1090, 1076, 1098, 112, 181, 1930

इसके साथ ही छात्रों को UPCOP ऐप पर उपलब्ध जन-सुविधाओं, विभिन्न सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म (व्हाट्सएप, ट्विटर, फेसबुक, इंस्टाग्राम आदि) के सुरक्षित उपयोग, महिला सशक्तिकरण अभियान, तथा राज्य सरकार की महिला कल्याणकारी योजनाओं के बारे में भी विस्तृत जानकारी दी गई।

टीम ने आश्वासन दिया कि महिलाओं एवं बालिकाओं की सुरक्षा सर्वोच्च प्राथमिकता है और उनकी समस्याओं का त्वरित निस्तारण सुनिश्चित किया जाएगा।

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments