NEWSUttar Pradesh

मिशन शक्ति 5 के तहत एंटी रोमियो टीमों ने किया क्षेत्रीय भ्रमण, महिलाओं को दी सुरक्षा व सशक्तिकरण संबंधी जानकारी

  • दिव्या पाण्डेय

कानपुर नगर। 02 अक्टूबर 2025 को पश्चिम जोन कमिश्नरेट, कानपुर नगर के सभी थानों की एंटी रोमियो टीमों ने #मिशन_शक्ति_5 अभियान के अंतर्गत सतत क्षेत्रीय भ्रमण किया। इस दौरान महिलाओं और बालिकाओं को नारी सुरक्षा और नारी स्वावलंबन से जुड़ी अहम जानकारियां प्रदान की गईं।

कार्यक्रम के अंतर्गत उन्हें विभिन्न हेल्पलाइन नंबरों की जानकारी दी गई—

  • 1090 (वूमेन पावर लाइन)
  • 1076 (मुख्यमंत्री हेल्पलाइन)
  • 1098 (बाल संरक्षण हेल्पलाइन)
  • 112 (आपातकालीन सेवा)
  • 181 (महिला हेल्पलाइन)

साथ ही महिलाओं को UPCOP ऐप के उपयोग और उससे उपलब्ध नागरिक सेवाओं के बारे में विस्तार से बताया गया।

टीमों ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म जैसे व्हाट्सएप, ट्विटर, फेसबुक और इंस्टाग्राम के माध्यम से महिला सुरक्षा से जुड़ी जानकारी प्राप्त करने और संवाद स्थापित करने के तरीकों पर भी प्रकाश डाला।

इसके अलावा, राज्य सरकार द्वारा संचालित महिला सशक्तिकरण एवं कल्याणकारी योजनाओं की जानकारी साझा की गई। भ्रमण के दौरान एंटी रोमियो टीमों ने महिलाओं और बालिकाओं की सुरक्षा सुनिश्चित की और उनकी समस्याओं को शीघ्र निस्तारित करने का आश्वासन भी दिया।

Related Articles

Back to top button