HomeNEWSमुख्यमंत्री के प्रस्तावित कार्यक्रम को लेकर मोदी ग्राउंड में सुरक्षा व्यवस्था की...

मुख्यमंत्री के प्रस्तावित कार्यक्रम को लेकर मोदी ग्राउंड में सुरक्षा व्यवस्था की समीक्षा, डीआईजी, डीएम और एसपी ने अधिकारियों को किया ब्रीफ

वीवीआईपी रूट, पार्किंग, बैरिकेडिंग एवं सुरक्षा व्यवस्था का लिया जायजा, व्यवस्थाओं को और अधिक सुदृढ़ बनाने के दिए निर्देश

  • मोहित कुमार

महोबा। जनपद महोबा में 21 जून 2026 को प्रस्तावित मुख्यमंत्री के कार्यक्रम को लेकर चित्रकूट धाम परिक्षेत्र के पुलिस उपमहानिरीक्षक (डीआईजी) राजेश एस. ने जिलाधिकारी ग़ज़ल भारद्वाज एवं पुलिस अधीक्षक शशांक सिंह के साथ संयुक्त रूप से मोदी ग्राउंड स्थित कार्यक्रम स्थल का निरीक्षण किया।

निरीक्षण के दौरान डीआईजी ने सुरक्षा व्यवस्था एवं अन्य व्यवस्थाओं में तैनात पुलिस एवं प्रशासनिक अधिकारियों तथा कर्मचारियों को ब्रीफ करते हुए कार्यक्रम के सुरक्षित, शांतिपूर्ण एवं सुव्यवस्थित संचालन के लिए आवश्यक दिशा-निर्देश प्रदान किए। उन्होंने सभी अधिकारियों को आपसी समन्वय के साथ कार्य करने तथा प्रत्येक जिम्मेदारी का गंभीरता से निर्वहन करने के निर्देश दिए।

अधिकारियों द्वारा कार्यक्रम स्थल, वीवीआईपी मूवमेंट रूट, पार्किंग व्यवस्था, बैरिकेडिंग, सुरक्षा घेरा, प्रवेश एवं निकास मार्गों सहित समस्त व्यवस्थाओं का सूक्ष्म निरीक्षण किया गया। इस दौरान संबंधित अधिकारियों को व्यवस्थाओं को और अधिक सुदृढ़, प्रभावी एवं चाक-चौबंद बनाए रखने के निर्देश दिए गए।

डीआईजी ने कहा कि कार्यक्रम के दौरान सुरक्षा एवं कानून-व्यवस्था सर्वोच्च प्राथमिकता होगी तथा प्रत्येक बिंदु पर सतर्क निगरानी सुनिश्चित की जाएगी। उन्होंने अधिकारियों को किसी भी प्रकार की लापरवाही से बचने और सभी व्यवस्थाओं को निर्धारित मानकों के अनुरूप समय से पूर्ण करने के निर्देश दिए।

इस अवसर पर पुलिस एवं प्रशासन के संबंधित अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे तथा कार्यक्रम को सकुशल एवं व्यवस्थित ढंग से संपन्न कराने के लिए आवश्यक तैयारियों की समीक्षा की गई।

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments