NEWSUttar Pradesh

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने प्रमुख अवसंरचना परियोजनाओं की समीक्षा की, एक्सप्रेस-वे के लिए भूमि क्रय प्रक्रिया तेज करने के निर्देश

  • अनुराधा सिंह

लखनऊ। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने शुक्रवार को लखनऊ में प्रदेश की प्रमुख अवसंरचना परियोजनाओं की उच्चस्तरीय समीक्षा बैठक की। बैठक में उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि प्रस्तावित सभी एक्सप्रेस-वे परियोजनाओं के लिए भूमि क्रय की प्रक्रिया को तत्काल गति दी जाए, ताकि निवेश, औद्योगिक गतिविधियों और क्षेत्रीय संतुलित विकास को बढ़ावा मिल सके।

मुख्यमंत्री ने गंगा एक्सप्रेसवे के शेष कार्यों को समयबद्ध ढंग से पूरा कर इसे जल्द संचालन के लिए तैयार करने के निर्देश दिए। इसके साथ ही ग्रेटर नोएडा में विकसित किए जा रहे मल्टी-मॉडल लॉजिस्टिक हब और मल्टी-मॉडल ट्रांसपोर्ट हब सहित अन्य प्रमुख परियोजनाओं को तय समयसीमा और उच्च गुणवत्ता के साथ पूरा करने पर जोर दिया।

बैठक में सिंचाई, ऊर्जा, पर्यटन तथा बुंदेलखंड औद्योगिक विकास प्राधिकरण से जुड़ी परियोजनाओं की भी समीक्षा की गई। मुख्यमंत्री ने कहा कि सभी विभाग आपसी समन्वय के साथ कार्य करते हुए विकास परियोजनाओं को पारदर्शिता, गुणवत्ता और समयबद्धता के साथ पूरा करना सुनिश्चित करें।

Related Articles

Back to top button