HomeNEWSमोहर्रम को लेकर DCP सेंट्रल ने किया कर्बला का निरीक्षण, सुरक्षा व्यवस्थाओं...

मोहर्रम को लेकर DCP सेंट्रल ने किया कर्बला का निरीक्षण, सुरक्षा व्यवस्थाओं का लिया जायजा

ताजिया एवं अलम जुलूसों को सकुशल संपन्न कराने के लिए दिए आवश्यक निर्देश, संवेदनशील स्थलों पर विशेष सतर्कता बरतने पर जोर

  • ऋषभ कुमार

कानपुर नगर। मोहर्रम पर्व को शांतिपूर्ण एवं सकुशल संपन्न कराने के उद्देश्य से अतुल कुमार श्रीवास्तव ने थाना ग्वालटोली क्षेत्र स्थित कर्बला का निरीक्षण कर सुरक्षा एवं कानून-व्यवस्था संबंधी तैयारियों की समीक्षा की।

निरीक्षण के दौरान पुलिस उपायुक्त सेंट्रल ने कर्बला के प्रबंधकों एवं संबंधित व्यक्तियों से वार्ता कर मोहर्रम के दौरान आयोजित होने वाले कार्यक्रमों, ताजिया दफन एवं अन्य धार्मिक आयोजनों की व्यवस्थाओं की जानकारी प्राप्त की। उन्होंने आयोजन को शांतिपूर्ण वातावरण में संपन्न कराने के लिए आवश्यक दिशा-निर्देश भी दिए।

डीसीपी सेंट्रल ने अधिकारियों को निर्देशित किया कि ताजिया एवं अलम जुलूसों के मार्गों पर पर्याप्त पुलिस बल की तैनाती सुनिश्चित की जाए। साथ ही संवेदनशील स्थलों पर विशेष निगरानी रखी जाए ताकि किसी भी प्रकार की अव्यवस्था की स्थिति उत्पन्न न हो।

उन्होंने भीड़ नियंत्रण, यातायात प्रबंधन तथा आपातकालीन परिस्थितियों से निपटने के लिए समुचित व्यवस्था बनाए रखने के निर्देश दिए। अधिकारियों से कहा गया कि पर्व के दौरान आमजन की सुरक्षा सर्वोच्च प्राथमिकता रहे और सभी व्यवस्थाओं का नियमित निरीक्षण किया जाए।

निरीक्षण के दौरान डॉ. अर्चना सिंह, सहायक पुलिस आयुक्त कर्नलगंज तथा अन्य पुलिस अधिकारी एवं कर्मचारी भी उपस्थित रहे। अधिकारियों ने क्षेत्र का भ्रमण कर सुरक्षा प्रबंधों का जायजा लिया और संबंधित कर्मियों को आवश्यक दिशा-निर्देश प्रदान किए।

पुलिस प्रशासन ने नागरिकों से मोहर्रम के दौरान शांति, सौहार्द एवं आपसी भाईचारा बनाए रखने तथा किसी भी संदिग्ध गतिविधि की सूचना तत्काल पुलिस को देने की अपील की है।

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments