HomeNEWSयूपी होमगार्ड्स-2025 भर्ती प्रक्रिया की तैयारियों की एडीजी कानपुर जोन ने की...

यूपी होमगार्ड्स-2025 भर्ती प्रक्रिया की तैयारियों की एडीजी कानपुर जोन ने की समीक्षा

वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से जनपद प्रभारियों को पारदर्शी, निष्पक्ष एवं समयबद्ध भर्ती कराने के दिए निर्देश

  • हरिओम गुप्ता

कानपुर नगर। उत्तर प्रदेश होमगार्ड्स-2025 भर्ती प्रक्रिया को पारदर्शी, निष्पक्ष एवं सुव्यवस्थित ढंग से संपन्न कराने के उद्देश्य से अपर पुलिस महानिदेशक (एडीजी) कानपुर जोन अनुपम कुलश्रेष्ठ ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से कानपुर जोन के सभी जनपद प्रभारियों के साथ समीक्षा बैठक की।

बैठक में 13 जुलाई 2026 से प्रारंभ होने वाली होमगार्ड भर्ती प्रक्रिया की तैयारियों का विस्तृत जायजा लिया गया। इस दौरान अभ्यर्थियों के अभिलेखों की संवीक्षा, शारीरिक मानक परीक्षण (पीएसटी), सुरक्षा व्यवस्था, पारदर्शिता, निष्पक्षता तथा समयबद्धता सहित भर्ती प्रक्रिया के सभी महत्वपूर्ण पहलुओं पर विस्तार से चर्चा की गई।

एडीजी अनुपम कुलश्रेष्ठ ने अधिकारियों को निर्देशित किया कि भर्ती प्रक्रिया शासन की मंशा एवं निर्धारित मानकों के अनुरूप पूरी पारदर्शिता और निष्पक्षता के साथ संपन्न कराई जाए। उन्होंने कहा कि भर्ती के प्रत्येक चरण में निर्धारित नियमों का कड़ाई से पालन सुनिश्चित किया जाए, ताकि सभी अभ्यर्थियों को समान अवसर प्राप्त हो।

बैठक में अभ्यर्थियों की सुविधा, कानून-व्यवस्था, यातायात प्रबंधन, पेयजल, चिकित्सा सहायता तथा अन्य आवश्यक मूलभूत व्यवस्थाएं सुनिश्चित करने के भी निर्देश दिए गए। अधिकारियों से कहा गया कि भर्ती प्रक्रिया के दौरान किसी भी प्रकार की अव्यवस्था या अनियमितता की स्थिति उत्पन्न न होने पाए और सभी व्यवस्थाओं की सतत निगरानी की जाए।

एडीजी ने स्पष्ट किया कि पारदर्शी, निष्पक्ष एवं सुचारु भर्ती प्रक्रिया सुनिश्चित करना कानपुर जोन पुलिस की सर्वोच्च प्राथमिकता है। उन्होंने सभी जनपद प्रभारियों को समन्वय के साथ कार्य करते हुए भर्ती प्रक्रिया को शांतिपूर्ण एवं सुरक्षित वातावरण में संपन्न कराने के निर्देश दिए।

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments