HomeNEWSवीरेंद्र गुलाटी बने नानचाकू एसोसिएशन ऑफ उत्तर प्रदेश के नए चेयरमैन

वीरेंद्र गुलाटी बने नानचाकू एसोसिएशन ऑफ उत्तर प्रदेश के नए चेयरमैन

सर्वसम्मति से हुआ चयन, राष्ट्रीय अध्यक्ष विजय कपूर ने दिलाई पद एवं गोपनीयता की शपथ

  • हरिओम गुप्ता

कानपुर नगर। नानचाकू एसोसिएशन ऑफ उत्तर प्रदेश के चेयरमैन पद पर वीरेंद्र गुलाटी का सर्वसम्मति से चयन किया गया। वीरेंद्र गुलाटी, जो कपड़ा व्यापार मंडल के अध्यक्ष भी हैं, ने पदभार ग्रहण करते हुए उत्तर प्रदेश में नानचाकू खेल के विकास और खिलाड़ियों को हरसंभव सहयोग देने का संकल्प व्यक्त किया।

शपथ ग्रहण समारोह में नानचाकू एसोसिएशन ऑफ इंडिया के राष्ट्रीय अध्यक्ष विजय कपूर ने वीरेंद्र गुलाटी को पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाई। इस अवसर पर उन्होंने नव-निर्वाचित चेयरमैन को शुभकामनाएं देते हुए संगठन को और अधिक मजबूत बनाने की अपेक्षा व्यक्त की।

कार्यक्रम में संस्था के महासचिव बाबुल वर्मा, उत्तर प्रदेश अध्यक्ष सुरेश कुमार पुरी, प्रदेश महासचिव योगेन्द्र कुमार शर्मा, प्रदेश कोषाध्यक्ष शालिनी गुप्ता, नरेश पंजाबी, ए.के. श्रीवास्तव, नरेश वरमानी, अनूप कुशवाहा, यशपाल सचान, शुभ आशीष भट्टाचार्य, अशोक गांधी, कानपुर चेयरमैन अंश चंदेल, आशुतोष गुप्ता, अथर्ववीर सहित अनेक पदाधिकारी एवं गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।

पदभार ग्रहण करने के बाद वीरेंद्र गुलाटी ने कहा कि वे नानचाकू एसोसिएशन ऑफ उत्तर प्रदेश को हरसंभव सहयोग प्रदान करेंगे और प्रदेश में इस खेल को नई ऊंचाइयों तक पहुंचाने के लिए खिलाड़ियों, प्रशिक्षकों और पदाधिकारियों के साथ मिलकर कार्य करेंगे। उन्होंने संगठन के सभी पदाधिकारियों और उपस्थित अतिथियों के प्रति आभार व्यक्त किया।

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments