NEWS

रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह की उपस्थिति में सिटी मोंटेसरी स्कूल गोल्फ सिटी कैंपस की नई बिल्डिंग का उद्घाटन

  • अनुराधा सिंह

लखनऊ। राजधानी लखनऊ में सिटी मोंटेसरी स्कूल (सीएमएस) के गोल्फ सिटी कैंपस की नई बिल्डिंग का उद्घाटन समारोह भव्य रूप से आयोजित किया गया। इस अवसर पर देश के रक्षा मंत्री एवं लखनऊ लोकसभा क्षेत्र के सांसद राजनाथ सिंह मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे। कार्यक्रम में उत्तर प्रदेश के उप मुख्यमंत्री बृजेश पाठक भी शामिल हुए।

समारोह के दौरान अतिथियों ने नई शैक्षणिक भवन का उद्घाटन कर विद्यालय प्रबंधन को शुभकामनाएं दीं और शिक्षा के क्षेत्र में सिटी मोंटेसरी स्कूल द्वारा किए जा रहे कार्यों की सराहना की।

इस अवसर पर उत्तर प्रदेश सरकार के पूर्व मंत्री एवं विधान परिषद सदस्य डॉ. महेंद्र सिंह, लखनऊ की महापौर सुषमा खर्कवाल, विधान परिषद सदस्य मुकेश शर्मा, मुख्यमंत्री के सलाहकार अवनीश अवस्थी, राजीव मिश्रा, पार्षद सुशील तिवारी पम्मी, पार्षद मुकेश सिंह चौहान, डॉ. भारती गांधी और प्रोफेसर गीता गांधी किंगडम सहित अनेक गणमान्य लोग मौजूद रहे।

कार्यक्रम में शिक्षा के क्षेत्र में आधुनिक सुविधाओं और बेहतर शैक्षणिक वातावरण उपलब्ध कराने के लिए विद्यालय प्रबंधन के प्रयासों की सराहना की गई।

Related Articles

Back to top button