NEWSUttar Pradesh

रामनवमी पर सफीपुर में शोभायात्रा शांतिपूर्ण संपन्न, पुलिस रही मुस्तैद

  • विशाल कुमार

उन्नाव। रामनवमी के पावन अवसर पर थाना सफीपुर क्षेत्र के कस्बा सफीपुर में आयोजित शोभायात्रा/जुलूस को पुलिस प्रशासन की सतर्क निगरानी और पुख्ता व्यवस्थाओं के बीच सकुशल एवं शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराया गया।

कार्यक्रम के दौरान सहायक पुलिस अधीक्षक संचित शर्मा एवं क्षेत्राधिकारी सफीपुर सोनम सिंह स्वयं मौके पर मौजूद रहे। उनके नेतृत्व में थाना सफीपुर पुलिस टीम ने सुरक्षा व्यवस्था, कानून-व्यवस्था, यातायात नियंत्रण और भीड़ प्रबंधन को प्रभावी ढंग से संभाला।

पुलिस की सक्रियता और समुचित प्रबंधन के चलते पूरी शोभायात्रा शांतिपूर्ण माहौल में संपन्न हुई, जिससे क्षेत्र में सौहार्दपूर्ण वातावरण बना रहा।

Related Articles

Back to top button