रामनवमी मेला को लेकर अयोध्या में प्रशासन सतर्क, प्रमुख स्थलों का किया गया निरीक्षण

नयाघाट, राम की पैड़ी और श्रृंगार हाट पर व्यवस्थाओं का जायजा, अधिकारियों को दिए आवश्यक निर्देश
- दिवाकर गुप्ता
अयोध्या। जनपद अयोध्या में चैत्र रामनवमी मेला एवं नवरात्रि पर्व के दृष्टिगत प्रशासन द्वारा सुरक्षा एवं व्यवस्थाओं को लेकर व्यापक निरीक्षण किया गया।
इस दौरान नयाघाट, राम की पैड़ी एवं श्रृंगार हाट सहित अन्य प्रमुख स्थलों का दौरा कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया गया। निरीक्षण के दौरान भीड़ नियंत्रण, सुरक्षा, साफ-सफाई एवं यातायात व्यवस्था पर विशेष ध्यान दिया गया।
अधिकारियों ने मौके पर मौजूद संबंधित विभागों के कर्मियों को आवश्यक दिशा-निर्देश देते हुए कहा कि श्रद्धालुओं की सुविधा एवं सुरक्षा में किसी प्रकार की लापरवाही न बरती जाए। साथ ही सभी व्यवस्थाएं सुचारू रूप से संचालित करने के निर्देश दिए गए, ताकि रामनवमी मेले के दौरान श्रद्धालुओं को किसी भी प्रकार की असुविधा का सामना न करना पड़े।



