HomeNEWSरामलला इंटर कॉलेज में मिशन शक्ति कार्यक्रम, महिलाओं को स्वावलंबन का संदेश

रामलला इंटर कॉलेज में मिशन शक्ति कार्यक्रम, महिलाओं को स्वावलंबन का संदेश

  • दिव्या पाण्डेय

कानपुर नगर। दिनांक 3 अक्टूबर 2025 को मिशन शक्ति फेज 5 के तहत अपर पुलिस उपायुक्त पश्चिम कपिल देव सिंह ने थाना रावतपुर क्षेत्रांतर्गत रामलला इंटर कॉलेज में जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया। इस दौरान महिलाओं और छात्र-छात्राओं को नारी सुरक्षा, नारी सम्मान और नारी स्वावलंबन का संदेश दिया गया।

कार्यक्रम में प्रतिभागियों को सरकार द्वारा जारी महत्वपूर्ण हेल्पलाइन नंबर — 1090, 1076, 1098, 112, 181 आदि की जानकारी दी गई। साथ ही UPCOP ऐप, सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म (व्हाट्सएप, ट्विटर, फेसबुक, इंस्टाग्राम) के जरिए उपलब्ध जन सुविधाओं के बारे में भी अवगत कराया गया।

अपर पुलिस उपायुक्त ने छात्राओं और महिला शिक्षिकाओं को राज्य सरकार की कल्याणकारी योजनाओं — जैसे मुख्यमंत्री कन्या सुमंगला योजना और निराश्रित महिला पेंशन योजना — के बारे में विस्तार से बताया। उन्होंने आश्वासन दिया कि महिलाओं और बालिकाओं की सुरक्षा सर्वोच्च प्राथमिकता होगी और उनकी समस्याओं का त्वरित निस्तारण किया जाएगा।

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments