NEWSUttar Pradesh

राम नवमी पर ट्रैफिक व्यवस्था चाक-चौबंद, डीसीपी ट्रैफिक ने किया शहर के प्रमुख चौराहों का निरीक्षण

भीड़ और यातायात दबाव को देखते हुए वैकल्पिक मार्ग, बैरिकेडिंग और पार्किंग व्यवस्था के दिए निर्देश

  • अंकित बाजपेई

कानपुर नगर। चैत्र राम नवमी के पावन अवसर पर यातायात व्यवस्था को सुगम, सुरक्षित एवं सुव्यवस्थित बनाए रखने के उद्देश्य से पुलिस उपायुक्त यातायात रवीन्द्र कुमार द्वारा शहर के प्रमुख चौराहों एवं मार्गों का स्थलीय निरीक्षण किया गया।

निरीक्षण के दौरान फजलगंज चौराहा, जरीब चौकी चौराहा, झकरकट्टी बस अड्डा, टाटमिल चौराहा, बगाही चौराहा, किदवई नगर चौराहा, यशोदा नगर चौराहा, नौबस्ता चौराहा तथा रामादेवी चौराहा सहित विभिन्न स्थानों का जायजा लिया गया।

इस दौरान रवीन्द्र कुमार ने संबंधित अधिकारियों एवं कर्मचारियों को त्योहार के दौरान बढ़ने वाली भीड़ एवं यातायात दबाव को ध्यान में रखते हुए वैकल्पिक मार्गों का निर्धारण, बैरिकेडिंग, पार्किंग व्यवस्था तथा पर्याप्त पुलिस बल की तैनाती सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।

इसके साथ ही आमजन की सुविधा को प्राथमिकता देते हुए पैदल यात्रियों के लिए सुरक्षित मार्ग तथा आपातकालीन सेवाओं के निर्बाध आवागमन को सुनिश्चित करने हेतु भी आवश्यक दिशा-निर्देश जारी किए गए।

पुलिस प्रशासन ने नागरिकों से अपील की है कि वे यातायात नियमों का पालन करें और प्रशासन का सहयोग करते हुए त्योहार को शांतिपूर्ण एवं व्यवस्थित ढंग से संपन्न कराने में अपनी सहभागिता सुनिश्चित करें।

Related Articles

Back to top button