HomeNEWSराष्ट्रीय रैंकिंग टेबल टेनिस चैंपियनशिप के लिए पंकज चौधरी को दिया गया...

राष्ट्रीय रैंकिंग टेबल टेनिस चैंपियनशिप के लिए पंकज चौधरी को दिया गया आमंत्रण

उत्तर प्रदेश टेबल टेनिस संघ के प्रतिनिधिमंडल ने की शिष्टाचार भेंट, खेलों के विकास पर हुई चर्चा

  • हरिओम गुप्ता

कानपुर नगर। उत्तर प्रदेश टेबल टेनिस संघ के प्रतिनिधिमंडल ने दिल्ली में उत्तर प्रदेश भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष पंकज चौधरी से शिष्टाचार भेंट कर उन्हें 16 से 23 अगस्त 2026 तक कानपुर के टीएसएच (स्पोर्ट्स हब) में आयोजित होने वाली प्रथम राष्ट्रीय रैंकिंग टेबल टेनिस चैंपियनशिप में मुख्य अतिथि के रूप में शामिल होने का आमंत्रण दिया।

प्रतिनिधिमंडल में उत्तर प्रदेश टेबल टेनिस संघ के चेयरमैन संजीव पाठक सहित अन्य पदाधिकारी उपस्थित रहे। इस दौरान प्रतियोगिता की तैयारियों एवं राष्ट्रीय स्तर पर आयोजित होने वाले इस प्रतिष्ठित आयोजन की रूपरेखा से भी उन्हें अवगत कराया गया।

प्रतिनिधिमंडल के आमंत्रण पर पंकज चौधरी ने कहा कि वे अपने व्यस्त कार्यक्रमों के बीच समय निकालकर इस महत्वपूर्ण राष्ट्रीय प्रतियोगिता में शामिल होने का पूरा प्रयास करेंगे। उन्होंने प्रदेश में खेल प्रतिभाओं को प्रोत्साहन देने और खेल अधोसंरचना के विकास के लिए हरसंभव सहयोग का आश्वासन भी दिया।

इस अवसर पर उत्तर प्रदेश टेबल टेनिस संघ की ओर से पंकज चौधरी को स्मृति-चिह्न के रूप में स्टैग की मिनी टेबल टेनिस टेबल भेंट कर सम्मानित किया गया। उन्होंने टेबल टेनिस सहित अन्य खेलों के विकास के लिए अपनी प्रतिबद्धता दोहराते हुए खिलाड़ियों को राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर बेहतर प्रदर्शन के लिए शुभकामनाएं दीं।

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments