
विधायक अमिताभ बाजपेई ने आधुनिक सुविधाओं से युक्त विद्यालय भवन का किया उद्घाटन, स्मार्ट क्लास और डिजिटल शिक्षा पर जोर
- सौम्या पाण्डेय
कानपुर नगर। आर्यनगर विधानसभा क्षेत्र में शिक्षा के क्षेत्र में लगातार कार्य कर रहे विधायक अमिताभ बाजपेई ने कंपोजिट विद्यालय हीरामन पुरवा, चीना पार्क के पुनर्निर्मित एवं आधुनिकीकृत भवन का उद्घाटन किया।
इस अवसर पर विद्यालय में तीन नई कक्षाओं का निर्माण एवं आधुनिकीकरण किया गया है। बच्चों की आधुनिक शिक्षा को ध्यान में रखते हुए स्मार्ट क्लास, डिजिटल बोर्ड, नया फर्नीचर एवं अन्य आवश्यक आधुनिक सुविधाएं उपलब्ध कराई गई हैं।
जानकारी के अनुसार यह विद्यालय स्वतंत्रता से पूर्व का निर्मित था, जो समय के साथ अत्यंत जर्जर स्थिति में पहुंच चुका था। विधायक ने बताया कि एक साथ तीन विद्यालयों की एनओसी स्वीकृत हुई थी, जिनमें कंपोजिट विद्यालय हाता सवाई सिंह, सरकारी विद्यालय हीरामन पुरवा तथा परमट सरकारी विद्यालय शामिल थे। उन्होंने कहा कि इनमें से दो विद्यालयों का लोकार्पण हो चुका है, जबकि परमट विद्यालय का कार्य अभी तक प्रारंभ नहीं हो सका है।
विधायक अमिताभ बाजपेई द्वारा अब तक क्षेत्र के कई विद्यालयों का आधुनिकीकरण कराया जा चुका है, जिनमें कंपोजिट कन्या विद्यालय दालमंडी कराची खाना, सरकारी सदर बाजार विद्यालय हरबंस मोहाल, सरकारी प्राथमिक विद्यालय लाल स्कूल बेकनगंज, कंपोजिट विद्यालय हाता सवाई सिंह (वार्ड माहेश्वरी मोहाल) एवं कंपोजिट विद्यालय हीरामन पुरवा, चीना पार्क शामिल हैं।
इसके अतिरिक्त क्षेत्र के दो प्रमुख बालिका इंटर कॉलेजों में भी डिजिटल बोर्ड एवं आधुनिकीकरण कार्य कराए गए हैं, जिनमें श्री गुरु नानक गर्ल्स इंटर कॉलेज (लाटूश रोड) तथा श्री कैलाश नाथ बालिका इंटर कॉलेज (सिविल लाइंस) शामिल हैं।
कार्यक्रम में कुतुबुद्दीन मंसूरी, पार्षद मोहम्मद सरिया, मो. शारिक, मो. अली, पार्षद फैजान रहमान, पार्षद रजत बाजपेई, साजिद सर, एहसास बाबी, शादाब शानू, पूर्व पार्षद उमर शरीफ, शकील, चंकी गुप्ता, आकाश यादव सहित कई गणमान्य लोग उपस्थित रहे।


