लखनऊ में ‘गुरु गोरखनाथ स्वास्थ्य सेवा यात्रा 6.0’ की समीक्षा बैठक एवं सम्मान समारोह आयोजित

- शालिनी शर्मा
लखनऊ। ‘गुरु गोरखनाथ स्वास्थ्य सेवा यात्रा 6.0’ की समीक्षा बैठक एवं सम्मान समारोह का आयोजन किया गया, जिसमें प्रदेश के कई प्रमुख गणमान्य व्यक्तियों की गरिमामयी उपस्थिति रही।

कार्यक्रम में माननीय मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जी की मौजूदगी में स्वास्थ्य सेवा यात्रा की प्रगति की समीक्षा की गई। इस अवसर पर राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के सह-सरकार्यवाह डॉ. कृष्ण गोपाल जी ने मुख्य वक्ता के रूप में अपने विचार रखे, जो उपस्थित जनों के लिए प्रेरणादायी रहे।

समारोह में उत्तर प्रदेश विधानसभा अध्यक्ष सतीश महाना जी, विधान परिषद के सभापति कुंवर मानवेंद्र सिंह जी, संघ के अखिल भारतीय प्रचारक प्रमुख स्वान्त रंजन जी सहित अन्य गणमान्यजन उपस्थित रहे।

इस दौरान नेशनल मेडिकोज ऑर्गेनाइजेशन और श्री गुरु गोरखनाथ सेवा न्यास द्वारा भारत-नेपाल मैत्री को मजबूत करने और स्वास्थ्य सेवाओं को जन-जन तक पहुंचाने के प्रयासों की सराहना की गई। कार्यक्रम में जुड़े पदाधिकारियों और स्वयंसेवकों को उनके योगदान के लिए सम्मानित भी किया गया।



