HomeUncategorizedलखनऊ में यातायात नियमों के उल्लंघन पर चला विशेष अभियान

लखनऊ में यातायात नियमों के उल्लंघन पर चला विशेष अभियान

HSRP, बिना नंबर प्लेट और ब्लैक फिल्म लगे वाहनों पर हुई कार्रवाई, यातायात पुलिस ने लोगों को किया जागरूक

शालिनी शर्मा

लखनऊ। पुलिस उपायुक्त यातायात रवीना त्यागी के निर्देशन में यातायात पुलिस द्वारा राजधानी लखनऊ में यातायात नियमों का उल्लंघन करने वाले वाहनों के विरुद्ध विशेष अभियान चलाया गया। अभियान के दौरान हाई सिक्योरिटी रजिस्ट्रेशन प्लेट (HSRP) के बिना संचालित वाहनों, बिना नंबर प्लेट वाले वाहनों, ब्लैक फिल्म लगी गाड़ियों तथा अन्य यातायात नियमों का उल्लंघन करने वाले वाहन चालकों के खिलाफ सघन जांच की गई।

यातायात पुलिस की टीमों ने शहर के विभिन्न क्षेत्रों में चेकिंग अभियान चलाकर नियमों का उल्लंघन करने वाले वाहन चालकों के विरुद्ध प्रभावी प्रवर्तनात्मक कार्रवाई की। साथ ही वाहन चालकों को यातायात नियमों का पालन करने, वैध नंबर प्लेट लगाने तथा सड़क सुरक्षा मानकों का अनुसरण करने के लिए जागरूक भी किया गया।

पुलिस अधिकारियों ने कहा कि सड़क दुर्घटनाओं में कमी लाने और यातायात व्यवस्था को सुचारू बनाए रखने के उद्देश्य से ऐसे अभियान नियमित रूप से चलाए जा रहे हैं। उन्होंने आमजन से यातायात नियमों का पालन करने और सुरक्षित यातायात व्यवस्था बनाए रखने में सहयोग करने की अपील की।

यातायात पुलिस ने स्पष्ट किया कि भविष्य में भी नियमों का उल्लंघन करने वालों के विरुद्ध इसी प्रकार सख्त कार्रवाई जारी रहेगी।

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments