NEWSUttar Pradesh

लखनऊ में ‘रंगोत्सव-2026’ का आयोजन, उप मुख्यमंत्री ने दी होली की शुभकामनाएं

  • शालिनी शर्मा

लखनऊ। उत्तर प्रदेश के उप मुख्यमंत्री ने शनिवार को लखनऊ में प्रेरणा परिवार द्वारा आयोजित “रंगोत्सव-2026 समारोह” को संबोधित किया। उन्होंने सनातन संस्कृति में होली के महत्व पर प्रकाश डालते हुए प्रदेशवासियों को स्नेह, अपनत्व, हर्ष और सामाजिक समरसता के प्रतीक इस महापर्व की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दीं।

इस अवसर पर राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के अखिल भारतीय प्रचारक प्रमुख आदरणीय स्वांत रंजन, पूर्वी उत्तर प्रदेश क्षेत्र के क्षेत्र प्रचारक आदरणीय अनिल जी, उत्तर प्रदेश सरकार के मंत्री सूर्य प्रताप शाही जी तथा राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) असीम अरुण जी सहित अनेक गणमान्य अतिथि उपस्थित रहे।

कार्यक्रम में दिव्य प्रेम सेवा मिशन, हरिद्वार के संस्थापक अध्यक्ष डॉ. आशीष गौतम जी, अखिल भारतीय गोसेवा के संयोजक श्री नवल किशोर जी, ग्राम विकास प्रमुख (उप्र/उत्तराखंड संयुक्त क्षेत्र) श्री वीरेंद्र जी, प्रांत प्रचारक श्री कौशल जी, प्रांत प्रचारक प्रमुख श्री यशोदा नंद जी और प्रांत संपर्क प्रमुख श्री गंगा सिंह जी भी मौजूद रहे।

इसके अलावा क्षेत्र प्रचारक प्रमुख सुभाष जी, वरिष्ठ प्रचारक अशोक केडिया जी, विभाग कार्यवाह लखनऊ अमितेश जी, विभाग प्रचारक अनिल जी, विधायक पंकज सिंह जी, विधान परिषद सदस्य महेंद्र सिंह जी, विधायक श्री ओ.पी. श्रीवास्तव जी, विधायक योगेश शुक्ला जी, वरिष्ठ भाजपा नेता नीरज सिंह जी और पूर्व राज्यसभा सांसद अशोक वाजपेई जी ने भी कार्यक्रम की गरिमा बढ़ाई।

प्रेरणा परिवार के गुंजित कालरा, जितिन वर्मा, अभिनव भार्गव, विराज दास और श्री शरद जैन सहित बड़ी संख्या में गणमान्यजन कार्यक्रम में उपस्थित रहे।

Related Articles

Back to top button