NEWSUttar Pradesh

लखनऊ में ‘रन फॉर ग्लोरी’ हाफ मैराथन का आयोजन, उपमुख्यमंत्री बृजेश पाठक रहे मौजूद

  • शालिनी शर्मा

लखनऊ। देश के प्रतिष्ठित समाचार पत्र द टाइम्स ऑफ इंडिया द्वारा आयोजित “हाफ मैराथन: रन फॉर ग्लोरी” कार्यक्रम का आयोजन राजधानी लखनऊ में उत्साहपूर्ण माहौल में किया गया। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में धावकों और नागरिकों ने भाग लेकर फिटनेस और स्वस्थ जीवनशैली का संदेश दिया।

इस अवसर पर उत्तर प्रदेश के उपमुख्यमंत्री बृजेश पाठक ने कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कहा कि इस तरह के आयोजन लोगों को स्वास्थ्य के प्रति जागरूक करने के साथ युवाओं को खेल एवं फिटनेस की ओर प्रेरित करते हैं। उन्होंने प्रतिभागियों के उत्साह की सराहना की।

कार्यक्रम में द टाइम्स ऑफ इंडिया, लखनऊ के स्थानीय संपादक प्रवीण कुमार, ब्रांच हेड अभिषेक श्रीवास्तव, ब्यूरो चीफ मनीष श्रीवास्तव, एल्डिको हाउसिंग के सीईओ एस.के. जग्गी तथा पैरालंपियन आईएएस अधिकारी सुहास एल.वाई. सहित अन्य गणमान्यजन उपस्थित रहे।

Related Articles

Back to top button