HomeNEWSललितपुर से गाजियाबाद स्थानांतरित हुए पुलिस उपाधीक्षक सुनील कुमार को भावभीनी विदाई

ललितपुर से गाजियाबाद स्थानांतरित हुए पुलिस उपाधीक्षक सुनील कुमार को भावभीनी विदाई

एसपी मोहम्मद मुश्ताक ने स्मृति चिन्ह भेंट कर किया सम्मानित, उत्कृष्ट सेवाओं की सराहना करते हुए उज्ज्वल भविष्य की दी शुभकामनाएं

  • नरेश राठौर

ललितपुर। जनपद ललितपुर से जनपद गाजियाबाद स्थानांतरित हुए पुलिस उपाधीक्षक सुनील कुमार को रिजर्व पुलिस लाइंस, ललितपुर में आयोजित एक गरिमामय समारोह में भावभीनी विदाई दी गई। इस अवसर पर पुलिस अधीक्षक मोहम्मद मुश्ताक ने उन्हें स्मृति चिन्ह भेंट कर सम्मानित किया।

विदाई समारोह में पुलिस अधीक्षक ने पुलिस उपाधीक्षक सुनील कुमार के उत्कृष्ट कार्यकाल, कर्तव्यनिष्ठा और अनुकरणीय सेवाओं की सराहना करते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य के लिए शुभकामनाएं दीं। उन्होंने कहा कि सुनील कुमार ने अपने कार्यकाल के दौरान पूरी निष्ठा, ईमानदारी और जिम्मेदारी के साथ अपने दायित्वों का निर्वहन किया, जिसकी विभाग में सराहना की जाती रही है।

समारोह के दौरान अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने भी उनके साथ बिताए कार्यकाल को याद करते हुए उन्हें शुभकामनाओं के साथ भावभीनी विदाई दी।

इस अवसर पर अपर पुलिस अधीक्षक कालू सिंह सहित जनपद के अन्य पुलिस अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments