
लालजी टंडन फाउंडेशन द्वारा आयोजित कार्यक्रम में कई शीर्ष नेता, संत एवं जनप्रतिनिधि रहे मौजूद
- शालिनी शर्मा
लखनऊ। राजधानी लखनऊ में लालजी टंडन फाउंडेशन द्वारा भाजपा के वरिष्ठ नेता एवं मध्य प्रदेश तथा बिहार के पूर्व राज्यपाल स्व. लालजी टंडन “बाबूजी” की जयंती के अवसर पर उनके द्वारा लिखित पुस्तक “स्मृतिनाद” के लोकार्पण कार्यक्रम का भव्य आयोजन किया गया।
कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में राजनाथ सिंह की गरिमामयी उपस्थिति रही। इस अवसर पर उत्तर प्रदेश के उपमुख्यमंत्री बृजेश पाठक सहित अनेक गणमान्य व्यक्तियों ने कार्यक्रम में सहभाग किया।

धार्मिक एवं आध्यात्मिक क्षेत्र से जूना अखाड़ा के आचार्य महामंडलेश्वर स्वामी अवधेशानंद गिरि भी विशेष रूप से उपस्थित रहे।
इस अवसर पर राज्यसभा सांसद संजय सेठ, राज्यसभा सांसद बृजलाल, पूर्व मंत्री एवं एमएलसी महेंद्र सिंह, भाजपा क्षेत्रीय अध्यक्ष (अवध क्षेत्र) कमलेश मिश्रा, लखनऊ की महापौर सुषमा खर्कवाल, विधान परिषद सदस्य मुकेश शर्मा, रामचंद्र प्रधान, पवन सिंह चौहान, अवनीश सिंह, विधायक नीरज बोरा, विधायक ओ. पी. श्रीवास्तव एवं विधायक योगेश शुक्ला उपस्थित रहे।
कार्यक्रम में प्रभात प्रकाशन के संपादक प्रभात कुमार, भाजपा महानगर महामंत्री घनश्याम अग्रवाल तथा वरिष्ठ भाजपा नेता अमित टंडन सहित अन्य गणमान्यजन भी मौजूद रहे।
कार्यक्रम के दौरान वक्ताओं ने स्व. लालजी टंडन के व्यक्तित्व, कृतित्व और जनसेवा के योगदान को याद करते हुए उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की तथा पुस्तक “स्मृतिनाद” को उनके विचारों और जीवन मूल्यों का महत्वपूर्ण दस्तावेज बताया।


