
कानपुर बुंदेलखंड क्षेत्रीय अध्यक्ष प्रकाश पाल ने “राष्ट्र सर्वोपरि” के संदेश पर दिया जोर
- सौम्या पांडेय
कानपुर नगर। कल्याणपुर विधानसभा क्षेत्र के गीता नगर मंडल में पंडित दीनदयाल उपाध्याय प्रशिक्षण महाअभियान–2026 के अंतर्गत मंडल स्तरीय प्रशिक्षण वर्ग का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में कानपुर बुंदेलखंड क्षेत्रीय अध्यक्ष प्रकाश पाल ने मुख्य रूप से कार्यकर्ताओं को संबोधित किया।
कार्यक्रम के दौरान कार्यकर्ताओं के साथ संगठन की विचारधारा, सेवा, समर्पण एवं “राष्ट्र सर्वोपरि” के मूल मंत्र पर सार्थक एवं प्रेरणादायक संवाद किया गया। प्रशिक्षण वर्ग में संगठनात्मक मजबूती, जनसंपर्क और विचारधारा के विस्तार को लेकर भी विस्तृत चर्चा हुई।
कार्यक्रम का उद्देश्य कार्यकर्ताओं को संगठन की रीति-नीति से जोड़ते हुए उन्हें जमीनी स्तर पर और अधिक सक्रिय एवं सशक्त बनाना रहा।


