वाराणसी कैंट सीट की प्रभारी बनीं रीबू श्रीवास्तव

अखिलेश यादव ने सौंपी अहम जिम्मेदारी, संगठन मजबूत करने का संकल्प
- अखिलेश कुमार अग्रहरि
लखनऊ। समाजवादी महिला सभा की प्रदेश अध्यक्ष एवं पूर्व राज्यमंत्री रीबू श्रीवास्तव को विधानसभा क्षेत्र 390–कैंट, वाराणसी का प्रभारी नियुक्त किया गया है। यह जिम्मेदारी समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव द्वारा सौंपी गई है।
इस नियुक्ति के बाद पार्टी कार्यकर्ताओं और समर्थकों में उत्साह का माहौल है। पार्टी पदाधिकारियों ने विश्वास जताया है कि उनके नेतृत्व में संगठन को मजबूती मिलेगी और क्षेत्र में पार्टी का जनाधार और अधिक सशक्त होगा।

अपनी नियुक्ति पर रीबू श्रीवास्तव ने इसे अपने जीवन का महत्वपूर्ण और गौरवपूर्ण क्षण बताया। उन्होंने कहा कि राष्ट्रीय अध्यक्ष द्वारा जताया गया यह विश्वास उनके लिए प्रेरणा का स्रोत है। उन्होंने भरोसा दिलाया कि वह पूरी निष्ठा, मेहनत और समर्पण के साथ संगठन को मजबूत करेंगी, जनता से जुड़ेंगी और 2027 के विधानसभा चुनाव में समाजवादी पार्टी की जीत सुनिश्चित करने के लिए हर संभव प्रयास करेंगी।
उन्होंने आगे कहा कि पार्टी के नेतृत्व में प्रदेश में विकास, समानता और न्याय की सरकार बनाने के लक्ष्य को साकार किया जाएगा।



