HomeNEWSविधानसभा चुनाव 2027 को लेकर कानपुर देहात पुलिस सतर्क

विधानसभा चुनाव 2027 को लेकर कानपुर देहात पुलिस सतर्क

वीवीआईपी एवं वीआईपी सुरक्षा व्यवस्था मजबूत करने हेतु 5 दिवसीय टीओटी व्यावहारिक प्रशिक्षण सम्पन्न

  • विवेक कुमार

कानपुर देहात। आगामी विधानसभा चुनाव–2027 को लेकर कानपुर देहात पुलिस प्रशासन पूरी तरह सतर्क नजर आ रहा है। पुलिस अधीक्षक श्रद्धा नरेन्द्र पाण्डेय के निर्देशन एवं अपर पुलिस अधीक्षक के मार्गदर्शन में वीवीआईपी एवं वीआईपी भ्रमण के दौरान सुरक्षा व्यवस्था को और अधिक सुदृढ़ बनाने के उद्देश्य से पुलिस लाइन कानपुर देहात में आयोजित 5 दिवसीय टीओटी (ट्रेनिंग ऑफ ट्रेनर्स) व्यावहारिक प्रशिक्षण कार्यक्रम का समापन किया गया।

प्रशिक्षण के दौरान पुलिस अधिकारियों एवं जवानों को वीवीआईपी/वीआईपी ड्यूटी के दौरान अपनाई जाने वाली सुरक्षा व्यवस्थाओं, आपातकालीन परिस्थितियों से निपटने, रूट सुरक्षा, एस्कॉर्ट व्यवस्था तथा संवेदनशील परिस्थितियों में त्वरित प्रतिक्रिया से संबंधित महत्वपूर्ण जानकारियां दी गईं।

कार्यक्रम में सुरक्षा व्यवस्था को आधुनिक एवं प्रभावी बनाने के लिए विभिन्न व्यावहारिक अभ्यास भी कराए गए। प्रशिक्षण के माध्यम से पुलिस कर्मियों को चुनाव के दौरान संभावित चुनौतियों एवं सुरक्षा संबंधी पहलुओं के प्रति जागरूक किया गया, ताकि किसी भी वीवीआईपी अथवा वीआईपी कार्यक्रम के दौरान कानून व्यवस्था पूरी तरह मजबूत बनी रहे।

अधिकारियों ने बताया कि आगामी विधानसभा चुनाव को निष्पक्ष, शांतिपूर्ण एवं सुरक्षित वातावरण में संपन्न कराने के लिए पुलिस विभाग लगातार तैयारियों में जुटा हुआ है। इसी क्रम में पुलिस कर्मियों को समय-समय पर विशेष प्रशिक्षण देकर उनकी कार्यक्षमता को और अधिक मजबूत किया जा रहा है।

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments