HomeBundelkhandविश्व रक्तदाता दिवस पर भाजपा नेत्री रजनी गुप्ता ने रक्तदाताओं का किया...

विश्व रक्तदाता दिवस पर भाजपा नेत्री रजनी गुप्ता ने रक्तदाताओं का किया सम्मान

सिद्धि विनायक ब्लड बैंक पहुंचकर रक्तवीरों के सेवा भाव को सराहा, नियमित रक्तदान का किया आह्वान

  • नरेश राठौर

झांसी। विश्व रक्तदाता दिवस (14 जून) के अवसर पर भाजपा नेत्री रजनी गुप्ता ने सिद्धि विनायक ब्लड बैंक पहुंचकर रक्तदाताओं का सम्मान किया तथा मानवता की सेवा में उनके योगदान की सराहना की। इस दौरान उन्होंने रक्तदाताओं को इस पुनीत कार्य के लिए हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दीं।

रजनी गुप्ता ने कहा कि रक्तदान मानवता की सबसे बड़ी सेवाओं में से एक है। एक यूनिट रक्त किसी जरूरतमंद व्यक्ति के जीवन में नई आशा और नया जीवन प्रदान कर सकता है। उन्होंने कहा कि रक्तदान केवल एक सामाजिक दायित्व नहीं, बल्कि मानव जीवन को बचाने का महत्वपूर्ण माध्यम भी है।

उन्होंने रक्तदाताओं के समर्पण, सेवा भाव और सामाजिक उत्तरदायित्व को नमन करते हुए कहा कि ऐसे रक्तवीर समाज के लिए प्रेरणास्रोत हैं। उनके निस्वार्थ योगदान से अनेक लोगों को जीवनदान मिलता है और समाज में सेवा एवं सहयोग की भावना मजबूत होती है।

इस अवसर पर रजनी गुप्ता ने लोगों से नियमित रक्तदान करने की अपील करते हुए कहा कि स्वस्थ व्यक्ति को समय-समय पर रक्तदान करना चाहिए, ताकि जरूरत पड़ने पर किसी भी मरीज को रक्त की कमी का सामना न करना पड़े। उन्होंने कहा कि रक्तदान से बड़ा कोई दान नहीं है और यह सीधे किसी व्यक्ति के जीवन को बचाने का कार्य करता है।

कार्यक्रम के दौरान रक्तदाताओं को सम्मानित कर उनके योगदान के प्रति आभार व्यक्त किया गया। उपस्थित लोगों ने भी रक्तदान के महत्व पर प्रकाश डालते हुए समाज में जागरूकता बढ़ाने का संकल्प लिया।

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments