
सर्व फॉर ह्यूमैनिटी फाउंडेशन एवं मानस रक्तकेंद्र के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित शिविर में रक्तदाताओं को प्रशस्ति पत्र देकर किया गया सम्मानित
- निखिल गुप्ता
फतेहपुर। विश्व रक्तदाता दिवस के अवसर पर रविवार को सर्व फॉर ह्यूमैनिटी फाउंडेशन एवं मानस रक्तकेंद्र के संयुक्त तत्वावधान में विशाल रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में युवाओं और जागरूक नागरिकों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया तथा कुल 23 रक्तदाताओं ने रक्तदान कर मानव सेवा के प्रति अपनी प्रतिबद्धता का परिचय दिया।
कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि राज कुमार मौर्य तथा विशिष्ट अतिथियों अंकुर सचान एवं ध्रुव कुमार यादव ने संयुक्त रूप से फीता काटकर किया। इस अवसर पर मुख्य अतिथि ने रक्तदाताओं का उत्साहवर्धन करते हुए कहा कि रक्तदान सबसे महान दानों में से एक है, क्योंकि इससे किसी जरूरतमंद व्यक्ति को नया जीवन मिल सकता है। उन्होंने सभी रक्तदाताओं को प्रशस्ति पत्र प्रदान कर सम्मानित किया।

रक्तदान शिविर में अयास, आरिफ, राजहंस यादव, सचिन कुमार पाण्डेय, राहुल अवस्थी, मनोज, डॉ. महेश, अमित राज, यशु रस्तोगी, युवराज सिंह, नितिन पाल, सर्वेंद्र सिंह, राज सिंह, मनीष कुमार सोनी, हरिकेश, रणविजय, राजेश सिंह, रामशंकर, सत्यम, शिव सिंह, राजेश, राजू, हर्षित एवं संदीप सहित कई लोगों ने स्वेच्छा से रक्तदान कर समाज के लिए प्रेरणादायक उदाहरण प्रस्तुत किया।
शिविर के सफल संचालन में सर्व फॉर ह्यूमैनिटी फाउंडेशन के हिमांशु श्रीवास्तव, गुरमीत सिंह, राजेश मौर्य, सत्यम बाजपेई एवं कंवलजीत सिंह ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। वहीं मानस रक्तकेंद्र के प्रभारी अमन यादव, डॉ. कैलाश, लैब टेक्नीशियन अनुस पटेल, अनामिका, विष्णु एवं अंजली ने रक्त संग्रहण एवं व्यवस्थाओं को सुचारु रूप से संचालित किया।
कार्यक्रम के दौरान वक्ताओं ने कहा कि रक्तदान एक ऐसा महादान है, जो किसी जरूरतमंद के जीवन को बचाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है। उन्होंने लोगों से नियमित रूप से रक्तदान करने और दूसरों को भी इसके लिए प्रेरित करने का आह्वान किया।


