NEWSUttar Pradesh

शौर्य एवं सेवा को मिला सम्मान: यूपी-112 के कर्मियों सहित पुलिस और समाज के लोग हुए सम्मानित

  • अनुराधा सिंह

लखनऊ। राजधानी लखनऊ में हिन्दुस्तान मीडिया द्वारा आयोजित शौर्य सम्मान समारोह-2025 का आयोजन भव्य रूप से किया गया। इस अवसर पर उत्तर प्रदेश पुलिस महानिदेशक राजीव कृष्ण, पुलिस महानिदेशक (साइबर क्राइम) बिनोद कुमार सिंह और एडीजी (कानून-व्यवस्था) अमिताभ यश विशेष अतिथि के रूप में मौजूद रहे।

समारोह में बीते वर्ष के दौरान अपने कर्तव्य पालन में असाधारण शौर्य, सेवा और उत्कृष्ट कार्य करने वाले पुलिस अधिकारी, कर्मचारी और सिविल सोसाइटी के सदस्य सम्मानित किए गए। इस आयोजन ने समाज में कर्तव्यनिष्ठा, सेवा भाव और साहसिक कार्यों की प्रेरणा को और अधिक मजबूत किया।

यूपी-112 के कर्मियों को विशेष सम्मान
इस अवसर पर पुलिस महानिदेशक राजीव कृष्ण द्वारा यूपी-112 के मीडिया सेल प्रभारी (RSI) करूणा शंकर सिंह, मुख्य आरक्षी गीता वर्मा और कॉल टेकर शालू गौतम को उनके उत्कृष्ट कार्य और जनता सेवा में योगदान के लिए सम्मानित किया गया।

समारोह का उद्देश्य न केवल शौर्य और उत्कृष्ट सेवा को मान्यता देना था, बल्कि पुलिस बल और समाज के अन्य सदस्यों में कर्तव्यनिष्ठा और सेवा भाव को प्रोत्साहित करना भी था। DGP राजीव कृष्ण और ADG अमिताभ यश की भागीदारी ने समारोह की गरिमा को और बढ़ाया।

Related Articles

Back to top button