HomeNEWSश्रावण मास व चेहल्लुम को लेकर चमनगंज क्षेत्र में पुलिस का फ्लैग...

श्रावण मास व चेहल्लुम को लेकर चमनगंज क्षेत्र में पुलिस का फ्लैग मार्च

संवेदनशील इलाकों में सुरक्षा व्यवस्था का लिया जायजा, आमजन में सुरक्षा का कराया एहसास

  • ऋषभ कुमार

कानपुर नगर। आगामी श्रावण मास एवं चेहल्लुम पर्व के मद्देनजर शांति, सुरक्षा एवं सुदृढ़ कानून-व्यवस्था बनाए रखने के उद्देश्य से पुलिस उपायुक्त सेंट्रल अतुल कुमार श्रीवास्तव के निर्देशन में थाना चमनगंज पुलिस, पुलिस लाइन की क्यूआरटी टीम एवं पीएसी बल ने संयुक्त रूप से फ्लैग मार्च निकाला।

फ्लैग मार्च के दौरान पुलिस बल ने एंटी रायट उपकरणों के साथ जुलूस मार्गों, संवेदनशील स्थलों, भीड़भाड़ वाले बाजारों एवं प्रमुख चौराहों पर पैदल भ्रमण कर सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया। इस दौरान आमजन में सुरक्षा का भरोसा कायम करने के साथ शांति एवं सौहार्द बनाए रखने का संदेश भी दिया गया।

निरीक्षण के दौरान पुलिस अधिकारियों ने ड्यूटी पर तैनात पुलिसकर्मियों को सतर्कता एवं मुस्तैदी के साथ दायित्वों का निर्वहन करने, संवेदनशील स्थानों पर विशेष निगरानी रखने तथा किसी भी आपात स्थिति से प्रभावी ढंग से निपटने के लिए आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।

पुलिस अधिकारियों ने कहा कि श्रावण मास एवं चेहल्लुम के दौरान कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए पर्याप्त पुलिस बल तैनात रहेगा तथा किसी भी प्रकार की अव्यवस्था फैलाने वालों के विरुद्ध कड़ी कार्रवाई की जाएगी।

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments