HomeBundelkhandश्री कृष्णा आश्रय फाउंडेशन परिवार में हर्षोल्लास से मनाया गया रक्षाबंधन पर्व

श्री कृष्णा आश्रय फाउंडेशन परिवार में हर्षोल्लास से मनाया गया रक्षाबंधन पर्व

बहनों ने भाइयों की कलाई पर बांधी राखी, प्रेम और भाईचारे का दिया संदेश

  • पूजा परिहार

झांसी। श्री कृष्णा आश्रय फाउंडेशन परिवार की ओर से रक्षाबंधन का पावन पर्व प्रेम, भाईचारे और आत्मीयता के साथ हर्षोल्लास से मनाया गया। कार्यक्रम में बहनों ने भाइयों की कलाई पर स्नेह और विश्वास की राखी बांधकर उनके सुखी एवं उज्ज्वल जीवन की कामना की।

इस अवसर पर परिवार के सदस्यों ने एक-दूसरे को रक्षाबंधन की शुभकामनाएं दीं। कार्यक्रम में उन बहनों के साथ भी रक्षाबंधन मनाया गया, जिनके भाई नहीं हैं। उन्हें राखी बंधवाकर भाई-बहन के रिश्ते का अपनापन और स्नेह प्रदान किया गया।

कार्यक्रम के दौरान भाई-बहन के पवित्र रिश्ते के साथ प्रेम, विश्वास, सम्मान और आपसी सहयोग की भावना को मजबूत करने का संदेश दिया गया। उपस्थित लोगों ने पर्व की खुशियां एक-दूसरे के साथ साझा कीं।

श्री कृष्णा आश्रय फाउंडेशन परिवार की ओर से सभी भाई-बहनों को रक्षाबंधन की हार्दिक शुभकामनाएं देते हुए कामना की गई कि यह पवित्र रिश्ता सदैव प्रेम, विश्वास और सम्मान से मजबूत बना रहे।

इस अवसर पर रेखा यादव, समाजवादी पार्टी महिला सभा प्रदेश सचिव एवं श्री कृष्णा आश्रय फाउंडेशन परिवार, झांसी सहित परिवार के सदस्य मौजूद रहे।

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments